फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHAI Recruitment 2022 Know About Last Date To Apply at nhai.gov.in News in Hindi

NHAI Recruitment 2022: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विभिन्न पदों पर भर्तियां, आज है आवेदन की आखिरी तारीख 

Mon, 02 May 2022 03:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 02 May 2022 03:10 PM IST
सार

NHAI Recruitment 2022: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 80 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को जनरल मैनेजर (तकनीकी) , डिप्टी जनरल मैनेजर (तकनीकी) और मैनेजर (तकनीकी) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन
NHAI Recruitment 2022 Know About Last Date To Apply at nhai.gov.in News in Hindi
NHAI Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NHAI Recruitment 2022: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में प्रबंधन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 2 मई, 2022 को है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अब तक अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर यहां उपलब्ध आवेदन फॉर्म को भरकर निर्धारित प्रारूप में जमा कर दें। 
विज्ञापन

NHAI Recruitment 2022: 80 पदों पर होंगी भर्तियां
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 80 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को जनरल मैनेजर (तकनीकी) , डिप्टी जनरल मैनेजर (तकनीकी) और मैनेजर (तकनीकी) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NHAI Recruitment की रिक्तियों का विवरण

  • जनरल मैनेजर (तकनीकी) के लिए पदों की संख्या: 23 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (तकनीकी) के लिए पदों की संख्या: 26 पद
  • मैनेजर (तकनीकी) के लिए पदों की संख्या: 31 पद

 

विज्ञापन

NHAI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री और जरूरी अनुभव होना चाहिए।  इसके साथ ही उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन के वक्त तक उनकी उम्र 56 साल से कम होनी चाहिए। भर्ती के लिए योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।

NHAI Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसमें सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को जल्द से जल्द इस पते पर भेज दें-: डीजीएम (एचआर और एडमिन) - आईए/आईबी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्लॉट नंबर जी-5 और 6, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली-110075

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed