फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NFR Recruitment 2022 Last Date for 5600+ Apprentices Posts Today, 10th and ITI Pass can Apply Railway Jobs

NFR Recruitment 2022: एनआरएफ दे रहा 5600 से ज्यादा नौकरियां, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

Thu, 30 Jun 2022 04:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 30 Jun 2022 04:35 PM IST
सार

NFR Recruitment 2022: नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NRF) की ओर से अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत आईटीआई पास अपरेंटिस के 5,636 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 

विज्ञापन
NFR Recruitment 2022 Last Date for 5600+ Apprentices Posts Today, 10th and ITI Pass can Apply Railway Jobs
रेलवे अपरेंटिस भर्ती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NFR Recruitment 2022: भारतीय रेलवे की ओर से 10वीं पास युवाओं और आईटीआई डिप्लोमा धारकों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। एनआरएफ अपरेंटिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन विंडो गुरुवार, 30 जून को समाप्त हो रही है। नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NRF) की ओर से अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत आईटीआई पास अपरेंटिस के 5,636 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 

विज्ञापन

बिना परीक्षा के होगा उम्मीदवारों का चयन

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। अधिसूचना में दिए गए दिशा-निर्देशों के माध्यम से एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

उम्मीदवार का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। चयन के लिए कक्षा 10वीं और आईटीआई ट्रेड डिप्लोमा में प्राप्त अंकों और प्रतिशत के आधार पर उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी। भर्ती के लिउ उम्मीदवारों को किसी प्रकार की कोई परीक्षा नहीं देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

NFR Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • वेबसाइट पर अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि: 30 मई, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र की आरंभ तिथि: 01 जून, 2022, 11:00 बजे से
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जून, 2022, शाम 08:00 बजे तक


NFR Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • पद का नाम : अपरेंटिस
  • रिक्तियों की संख्या : 5,636
विज्ञापन

NFR Recruitment 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की अपरेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए और एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

  • आवेदन के लिए न्यूनतम आयु : 15 वर्ष
  • आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा : 24 वर्ष
     

NFR Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

एनएफआर अपरेंटिस भर्ती 2022 के लिए अप्लाई करने पर आवेदन शुल्क भी देना होगा। एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूटदी गई है। जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवार 100/- रुपये आवेदन शुल्क के साथ अप्लाई कर सकते हैं।  आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in के माध्यम से 30 जून, 2022 को शाम आठ बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए विस्तृत निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed