फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Recruitment 2021 : NDA & NA have 400 vacancy, will upsc increase vacancies for female candidates safalta

NDA Recruitment 2021 : NDA & NA में अभी हैं महज 400 सीटें, क्या महिला अभ्यर्थियों के लिए सीटों की संख्या में की जाएगी वृद्धि

Thu, 30 Sep 2021 05:49 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 30 Sep 2021 05:49 PM IST
सार

NDA Recruitment 2021 : NDA परीक्षा में शामिल होने की इच्छुक महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर तक चलेगी। UPSC द्वारा यह परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की जानी है।

विज्ञापन
NDA Recruitment 2021 : NDA & NA have 400 vacancy, will upsc increase vacancies for female candidates safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) परीक्षा में शामिल होने के लिए महिला अभ्यर्थियों के पास 8 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अभी तक सिर्फ पुरुषों के ही शामिल होने की अनुमति थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों के शामिल होने के लिए भी प्रवेश द्वार खोल दिये गए हैं। UPSC ने महिला अभ्यर्थियों के इस परीक्षा में शामिल होने से संबंधित नोटिस 24 सितंबर को जारी किया था और उसी दिन से इनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए सबसे पहले 9 जून को नोटिफिकेशन जारी किया गया था और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 से 29 जून तक चली थी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप FREE NDA E-Books & Courses की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कुल कितने सीटों के लिए होनी है परीक्षा :
NDA & NA (II) परीक्षा 2021 के लिए 9 जून को जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 400 सीटों के लिए परीक्षा होनी है। इन 400 सीटों में से 370 सीटें NDA के लिए तथा 30 सीटें NA के लिए हैं। NDA की 370 सीटों में से 208 सीटें आर्मी के लिए , 42 सीटें नेवी के लिए तथा 120 सीटें एयरफोर्स के लिए हैं।

विज्ञापन

क्या महिला अभ्यर्थियों के लिए सीटों की संख्या में की जाएगी वृद्धि :
400 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए औसतन 4 लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या महिला अभ्यर्थियों के लिए इसमें और अतिरिक्त पद जोड़े जाएंगे या उतने ही पदों के लिए परीक्षा होगी। UPSC ने महिला अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए नोटिस में इस बात का उल्लेख किया है कि उनके लिए आरक्षित सीटों की संख्या की जानकारी भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से प्राप्त होने के बाद जारी की जाएगी। इसलिए पदों की संख्या में वृद्धि होगी या नही, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होनी है NDA & NA (II) 2021 की परीक्षा :
UPSC द्वारा साल में 2 बार यह परीक्षा आयोजित की जाती है और 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा के लिए UPSC ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित होनी थी। लेकिन, आयोग ने इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया है और अब यह परीक्षा 14 नवंबर को होगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed