फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam: This enables you to appear for the competitive exams-safalta

NDA Exam: इस प्रतियोगी परीक्षा को क्रैक करने वाले युवा को किस टॉप यूनिवर्सिटी से मिलती है ग्रेजुएशन की डिग्री

Sun, 18 Sep 2022 11:31 AM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Sun, 18 Sep 2022 11:31 AM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है।

विज्ञापन
NDA Exam: This enables you to appear for the competitive exams-safalta
UPSC NDA II Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर को आयोजित हो चुकी है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 5 से 6 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और अब इन अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। वहीं NDA/NA II 2022 के लिए जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक चार सितंबर को आयोजित की गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट अक्तूबर  महीने में जारी किया जा सकता है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA और NA के लिए किया जाना है। इसके लिए कैंडिडेट्स यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इसके अलावा यदि अभ्यर्थी जल्द ही आयोजित की जाने वाली नई  NDA/NA भर्ती प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के NDA Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं और घर पर रहकर इसकी पक्की तैयारी करके सेना में ऑफिसर बन सकते हैं। 

विज्ञापन

जल्द पूरी होगी चयन प्रक्रिया :

NDA/NA II 2022 के लिए चयन प्रक्रिया को पूरा होने में ज्यादा दिनों का समय नहीं लगेगा। दरअसल NDA/NA II 2022 का आयोजन NDA के 150वें कोर्स और 112वें इंडियन नेवल एकेडेमी कोर्स के लिए किया जा रहा है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन कोर्सेस की शुरुआत 2 जुलाई 2023 से होनी है। इसलिए इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 2 जुलाई 2023 से पहले पूरी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि चार सितंबर को आयोजित हुई इसकी लिखित परीक्षा का रिजल्ट अक्तूबर महीने में जारी किया जा सकता है। लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किये जाने के बाद NDA/NA II 2022 के लिए SSB इंटरव्यू का आयोजन जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 के बीच किया जा सकता है।

विज्ञापन

इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से मिलती है डिग्री :

NDA/NA II परीक्षा 2022 के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इस परीक्षा में सफल होकर NDA में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की पहले 3 साल NDA में पढ़ाई और ट्रेनिंग होती है और फिर इन्हें एक साल की ट्रेनिंग के लिए IMA पुणे या अन्य संस्थाओं में भेज दिया जाता है। जब कैडेट्स NDA में अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं तो इन्हें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(JNU) से ग्रेजुएशन की डिग्री (विंग के अनुसार बीए/बीएससी/बीएससी कंप्यूटर/बीटेक) दी जाती है। गौरतलब है कि JNU नई दिल्ली में स्थित है और यह देश की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed