NDA Exam 2023 : 12वीं सर्टिफिकेट पर यूपीएससी दे रहा अधिकारी बनने का मौका, जानें कब तक करें आवेदन
UPSC एनडीए परीक्षा-1 के लिए युवा 10 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के एनडीए कोर्स की मदद लेकर अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
विस्तार
10+2 पास करते ही सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग इन 12वीं सर्टिफिकेट धारी युवाओं को अधिकारी बनने का मौका दे रहा है। जी हां, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी(NDA) और नेवल एकेडमी(NA) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जनवरी 2023 तक एनडीए कोर्स 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनडीए परीक्षा के जरिए यूपीएससी आर्मी, नेवी और एयर फोर्स की अलग अलग विंग में 395 अधिकारियों के पदों को भरेगा। एनडीए की इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से यदि आवेदन में कोई गलती होती है तो 18 से 24 जनवरी 2023 तक यूपीएससी ऐसे अभ्यर्थियों को गलती सुधारने का एक मौका देगा। इन अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी। जिसके बाद आयोग 16 अप्रैल को देशभर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एनडीए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। आयोग इस परीक्षा के जरिए आर्मी, नेवी व एयरफोर्स में 151 वें और भारतीय नौसेना अकादमी के 113वें कोर्स के लिए कैडेट्स का चुनाव करेगा। अगर आप भी एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के NDA Video Course की मदद ले सकते हैं। इस कोर्स के जरिए पिछले एनडीए एग्जाम में सैकड़ों छात्रों को सफलता मिल चुकी है।
ये भी पढ़ें
एनडीए एग्जाम प्रिपरेशन
एनडीए सिलेबस
एनडीए सैलरी
एनडीए मॉक टेस्ट
एनडीए ईबुक
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रारंभ - 21 दिसम्बर 2022
- आवेदन की अंतिम तिथि - 10 जनवरी 2023
- परीक्षा तिथि - 16 अप्रैल 2023
- कुल कैडेट्स सीट - 395 (सेना-208, नौसेना-42, वायु सेना-120), (नौसेना अकादमी-25)
योग्यता मानदंड
एनडीए में आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। 2023 में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
सभी अनारक्षित अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 100 रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों, महिला उम्मीदवारों, जेसीओ, एनसीओ, ओआरएस के वार्डों आदि को आवेदन शुल्क में रियायत दी जाएगी।
ये कोर्स दिलाएगा एनडीए में दाखिला
- एनडीए एग्जाम रेडी कम्प्लीट कोर्स
- 200+ पीडीएफ नोट्स और स्टडी मटीरियल
- 4000+ प्रश्न जो आपकी क्षमता बढ़ाएंगे
- 250+ घंटे की वीडियो क्लास
- दिल्ली के अनुभवी फैकल्टी द्वारा प्रशिक्षण
- परीक्षा पैटर्न के आधार पर टॉपिक टेस्ट, मॉक टेस्ट
- एनडीए एलुमनी द्वारा मास्टर क्लास
- पूर्व आर्मी लेफ्टीनेंट कर्नल, मेजर जनरल, ब्रिगेडियर की मास्टर क्लास
सफलता के साथ ऐसे बनाएं अपना करियर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेस के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्ग दर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करियर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।