NDA Exam 2022: इस प्रवेश परीक्षा के जरिए NDA और नौसेना अकादमी में मिलता है अभ्यर्थियों को प्रवेश, जानें इन दोनों अकादमियों में कितने समय तक रहते हैं अभ्यर्थी
NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के जरिए NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 कैडेट्स का चयन किया जाना है।
विस्तार
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली NDA/NA I परीक्षा 2022 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के जरिए NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 कैडेट्स का चयन किया जाना है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए UPSC ने आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2021 से शुरू की थी और अभ्यर्थियों से 11 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे थे। अगर आप भी NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। आप NDA/NA I परीक्षा 2022 की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए सफलता द्वारा शुरू किए गए NDA Online Coaching- Join Now की सहायता ले सकते हैं।
दोनों अकादमियों में कितने समय तक रहते हैं अभ्यर्थी :
इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) या नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश दिया जाता है। NDA में जाने वाले कैडेट्स को यहाँ पर 3 साल तक शैक्षणिक और फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद आगे की ट्रेनिंग के लिए कैडेट्स को उनके विंग के अनुसार अलग अलग संस्थानों में भेज दिया जाता है। NDA में पहले ढाई साल तक तीनों विंग (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स) के कैडेट्स के लिए ट्रेनिंग एक समान होती है। वहीं, नौसेना अकादमी में जाने वाले अभ्यर्थियों को 4 साल की शैक्षणिक और फिजिकल ट्रेनिंग भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में दी जाती है।
पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मिलती है किस रैंक की नौकरी :
NDA/NA में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद उनके विंग के अनुसार तीनों सैन्यबलों में से किसी एक में अफसर के पद पर नियुक्त किया जाता है। कैडेट्स को पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनके विंग के अनुसार थल सेना में लेफ्टीनेंट, नौसेना में सब-लेफ्टीनेंट या वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पदों पर नियुक्त किया जाता है। इन पदों पर नियुक्त होने वाले कैडेट्स को दसवें(10) पे लेवल के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपए तक की सैलरी मिलती है। सैलरी के साथ इन्हें अन्य कई तरह के लाभ एवं भत्ते भी मिलते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप NDA/NA, UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।