फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam 2022: There is less than five percent seats for women, competition is more than men-safalta

NDA Exam 2022 : महिलाओं के लिए है पांच फीसदी से भी कम सीटें, प्रतिस्पर्धा पुरूषों से अधिक?

Sat, 03 Sep 2022 12:02 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Sat, 03 Sep 2022 12:02 PM IST
सार

UPSC  द्वारा आयोजित की जाने वाली एनडीए/एनए भर्ती की लिखित परीक्षा चार सितंबर को होगी। इस एग्जाम में देशभर से लाखों कैंडिडेट्स अपनी किस्मत आजमाएंगे। 

विज्ञापन
NDA Exam 2022: There is less than five percent seats for women, competition is more than men-safalta
UPSC NDA II Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए साल में दो बार परीक्षा का आयोजन किया जाता है। UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसमें हिस्सा लेने के लिए हर बार लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं। आयोग द्वारा NDA/NA II 2022 के लिए चयन प्रक्रिया जारी है जिसकी लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को होने जा रही है। आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। चार सितंबर को होने वाली लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को पांच दिन के SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में कम्पलीट रिवीजन के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA E-Book course 2022 - Downlode Now की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए है पांच फीसदी से भी कम सीटें :

NDA/NA II 2021 के समय से ही महिलाओं को इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति तो मिल गई है। लेकिन इनके लिए NDA में आरक्षित पदों की संख्या बेहद ही कम है। जबकि NA में अभी भी महिलाओं को शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है। दरअसल NDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर और NA में 30 पदों पर भर्ती की जानी है, लेकिन इनमें से सिर्फ NDA की 19 सीटें ही महिलाओं के लिए आरक्षित है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 39 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है।

विज्ञापन

कॉम्पटीशन है पुरूषों से भी ज्यादा :

इस परीक्षा में महिलाओं के लिए सीटें भले ही पांच फीसदी से भी कम हो, लेकिन महिलाओं के बीच कॉम्पटीशन पुरूषों से भी ज्यादा है। दरअसल विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA/NA I 2022 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 6.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें 1.47 लाख महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। इस हिसाब से देखा जाए तो इसमें पुरुषों के एक सीट के लिए 1370 पुरुष अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, जबकि महिलाओं की एक सीट के लिए तकरीबन 7640 महिला अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। कुछ ऐसे ही आंकड़े NDA/NA II 2021 के समय भी देखें गए थे। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि जब तक महिलाओं के लिए पदों की संख्या नहीं बढ़ेगी, इनके बीच कॉम्पटीशन बहुत ज्यादा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed