फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam 2022: After scoring how many marks in written examination and interview, candidates become Indian Army officers-safalta

NDA Exam 2022: लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में कितने अंक लाने के बाद अभ्यर्थी बनते हैं भारतीय सेनाओं अधिकारी, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Mon, 31 Jan 2022 03:14 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 31 Jan 2022 03:14 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA/NA-I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस भर्ती के लिए अप्रैल के महीने में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
NDA Exam 2022: After scoring how many marks in written examination and interview, candidates become Indian Army officers-safalta
वायु सेना अकादमी हैदराबाद - फोटो : Air Force

विस्तार

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली नेशनल डिफेंस एकेडमी व नवल एकेडमी (NDA/NA) भर्ती के जरिए देश के युवा भारतीय सेनाओं की जल, थल व वायुसेना में अधिकारी बनते हैं। इसके लिए उन्हें एनडीए एग्जाम व इंटरव्यू प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। साल में दो बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को 2022 में एक बार आयोजित किया जा चुका है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द ही फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। NDA & NA-I 2022 की परीक्षा तारीखों का एलान भी हो चुका है। अभी तक निर्धारित तिथियों के अनुसार यह परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को कराई जानी है। इन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड मार्च महीने में जारी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के NDA Online Coaching Classes- Join Now को सबस्क्राइब कर सकते हैं। इसके अलावा एनडीए उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों की शृंखला का अभ्यास व एसएसबी की सेना के पूर्व अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में तैयारी करने का अवसर दिया जाएगा।  
विज्ञापन

क्या होगा एग्जाम पैटर्न

NDA की लिखित परीक्षा कुल 900 अंको की होगी और इनमें 300 अंक मैथ्स के तथा 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट के होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33प्रतिशत अंक काटा जाएगा। मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट का पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का और जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:        
NDA सैलरी        
NDA सिलेबस       
NDA एलिजिबिलिटी       
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में का कितना रहता है कटऑफ 

वर्ष

लिखित परीक्षा 900 पूर्णांक

परीक्षा + एसएसबी मार्क्स पूर्णांक 1800

NDA & NA (I) 2020

355

723

NDA & NA (II) 2020

355

719

NDA & NA (I) 2019

342

704

NDA & NA (II) 2019

346

709

NDA & NA (I) 2018

338

705

NDA & NA (II) 2018

325

688

NDA & NA (I) 2017

342

708

NDA & NA (II) 2017

258

624

भारतीय सेना ने इन्फैंट्री रेजिमेंट के लिए निकाली भर्ती

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed