NCL Recruitment 2025: एनसीएल में निकली 1765 पदों पर बंपर भर्ती, स्नातकों के लिए मौका; जानें पात्रता और वेतन
NCL Recruitment 2025: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 1765 अपरेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इनके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCL Recruitment 2025: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने 1765 अपरेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इनके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये पद ग्रेजुएशन/डिप्लोमा (इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग) और ट्रेड (ITI नामित ट्रेड) के संबंधित विषयों में अवसरों के लिए अपरेंटिस प्रशिक्षुओं को नियुक्त करने के लिए उपलब्ध हैं।
रिक्त पदों का विवरण
कुल 1765 रिक्त पदों में से 227 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 797 पद डिप्लोमा अप्रेंटिस और 941 पद ट्रेड अप्रेंटिस के लिए निर्धारित किए गए हैं। विभिन्न पदों के लिए आवश्यक योग्यता अलग-अलग है, जो उम्मीदवारों को ध्यान में रखनी होगी।
आवेदन के लिए योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतन विवरण
वेतन विवरण की बात करें तो, ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 9000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर नियुक्त होने पर 8000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं, ट्रेड अप्रेंटिस पद पर 1 वर्षीय ट्रेड सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को 7700 रुपये प्रति माह और 2 वर्षीय आईटीआई कोर्स वाले उम्मीदवारों को 8050 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nclcil.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Menu” ऑप्शन में जाकर “करियर” विकल्प पर क्लिक करें, फिर “अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग” लिंक पर क्लिक करें।
- अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरें और सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- दस्तावेजों को सही आकार और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट करें। भविष्य में संदर्भ के लिए उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।