फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NCERT Recruitment 2024: last chance to apply for recruitment to Professor posts, register Now

NCERT Recruitment 2024: प्रोफेसर समेत 123 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, तुरंत करें पंजीकरण

Tue, 27 Aug 2024 12:32 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 27 Aug 2024 12:32 PM IST
सार

NCERT Recruitment 2024: एनसीईआरटी के तहत निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 123 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। जिन अभ्यर्थियों ने अबतक आवेदन नहीं किया वे तुरंत इसके लिए आवेदन करें।

विज्ञापन
NCERT Recruitment 2024: last chance to apply for recruitment to Professor posts, register Now
एनसीईआरटी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

NCERT Recruitment 2024: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ( एनसीईआरटी ) प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर (असिस्टेंट लाइब्रेरियन सहित) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। आवेदन विंडो आज 27 अगस्त को बंद होने वाली है। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 27 अगस्त कर दी गई थी। भर्ती के जरिए कुल 123 रिक्तियों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


पात्रता मानदंड
प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी संस्थान से उद्योग से संबंधित विषयों में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास 10 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। एसोसिएट प्रोफेसर के के लिए विश्वविद्यालय, महाविद्यालय या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थान/उद्योग में सहायक प्रोफेसर के समकक्ष लगभग आठ साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा कुल शोध स्कोर पचहत्तर (75) होना चाहिए।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। महिला आवेदकों और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतनमान
इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को लगभग 1.44 लाख रुपये तक की सैलरी मिलेगी। हालांकि पदों के मुताबिक, अलग-अलग सैलरी मिलेगी। जैसे प्रोफेसर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को 1,44,200 रुपये की सैलरी मिलेगी। एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को 1,31,400 तो वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर 57,700 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन
प्रोफेसर और अन्य पदों के लिए आवेदन करने के चरण 2024
  • आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
  • “ सीधी भर्ती के तहत रिक्त शैक्षणिक पदों को भरने के लिए विज्ञापन संख्या 174/2024” के सामने आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक खाता बनाएं और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed