फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   National Testing Agency released Allahabad HC Assistant Review Officer Exam Admit Card, know how to Download here

Allahabad HC Recruitment: सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 12 Dec 2021 09:13 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 09:13 PM IST
सार

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
National Testing Agency released Allahabad HC Assistant Review Officer Exam Admit Card, know how to Download here
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कब होगी परीक्षा? 
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2021 से लेकर 16 दिसंबर 2021 तक किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 18 दिसंबर 2021 से लेकर 20 दिसंबर 2021 तक की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 दिसंबर 2021 से पहले जारी कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


कुल 396 पदों पर भर्ती
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 396 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 350 पद सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए और 46 पद समीक्षा अधिकारी के लिए।  इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर 2021 को समाप्त हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ लें
आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इस पर दिए सभी जरूरी दिशानिर्देशों और नियमों को पढ़ लें। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, परीक्षा के केंद्र आदि के बारे में जानकारी दी गई है। उम्मीदवार परीक्षा में अपना प्रवेश पत्र और वैद्य पहचान पत्र ले जाना न भूलें, बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए जल्द से जल्द इसे डाउनलोड कर लें।  

इलाहाबाद हाईकोर्ट सहायक समीक्षा अधिकारी  भर्ती 2021 के लिए प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  nta.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे  Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा।
5. प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और परीक्षा के दौरान उनका पालन करें।
6. आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed