{"_id":"66e27738076f52713707ea16","slug":"nainital-bank-admit-card-2024-released-for-various-posts-here-s-direct-link-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nainital Bank Admit Card 2024: नैनीताल बैंक में विभिन्न पदों के लिए एडमिट हुए जारी, तुरंत यहां से करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Nainital Bank Admit Card 2024: नैनीताल बैंक में विभिन्न पदों के लिए एडमिट हुए जारी, तुरंत यहां से करें डाउनलोड
Thu, 12 Sep 2024 10:38 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:38 AM IST
सार
Nainital Bank Admit Card 2024: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर, आईटी ऑफिसर, मैनेजर आईटी और सीए जैसे पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Nainital Bank Admit Card 2024: नैनीताल बैंक ने नैनीताल बैंक लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर ग्रेड/स्केल-I, आईटी-ऑफिसर ग्रेड स्केल-I, मैनेजर आईटी ग्रेड स्केल-II और चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ग्रेड/स्केल-II की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ainitalbank.co.in) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार अपने पंजीकरण क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हमने कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक नीचे साझा किया है।
विज्ञापन
इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा 22 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 25 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 20 रिक्तियां प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए, 2 आईटी अधिकारियों के लिए, 2 मैनेजर आईटी के लिए और 1 चार्टर्ड अकाउंटेंट पदों के लिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ainitalbank.co.in) पर जाएं
- अब होमपेज पर, "भर्ती" टैब पर जाएं।
- "प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), आईटी ऑफिसर, मैनेजर-आईटी, चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए अधिसूचना" के अंतर्गत एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।