फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Nabard: Recruitment of Office Attendant in Nabard, know when you can apply

Nabard Recruitment 2024: नाबार्ड में ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

Fri, 27 Sep 2024 11:41 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 27 Sep 2024 11:41 AM IST
सार

Nabard Recruitment 2024: नाबार्ड में ऑफिस अटेंडेंट ग्रुप-सी के पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से 2 अक्तूबर से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Nabard: Recruitment of Office Attendant in Nabard, know when you can apply
नाबार्ड - फोटो : Social Media

विस्तार

Nabard Recruitment 2024: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (Nabard) में ग्रुप-सी ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नाबार्ड द्वारा 108 ऑफिस अटेंडेंट के पदों को इस भर्ती प्रक्रिया में भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Nabard Office Attendant Racruitment) सकते हैं। बता दें कि इस पद के लिए आवेदन का लिंक 2 अक्टूबर को सक्रिय होगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अक्तूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक रहेगी।
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। 
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • www.nabard.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Nabarad Office Attendant Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. 10वीं की मार्कशीट
  4. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  5. हस्ताक्षर
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
नाबार्ड के ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए श्रेणीवार अलग-अलग आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे।
  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 450 रुपये
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति- 50 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed