फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MRPL Recruitment 2026: Assistant Engineer Posts, GATE 2026 Score Mandatory

MRPL Recruitment: एमआरपीएल में निकली असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती, गेट-2026 अनिवार्य; क्या है आवेदन की शर्तें?

Fri, 21 Aug 2026 12:09 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 21 Aug 2026 12:09 PM IST
सार

MRPL Vacancy 2026: एमआरपीएल ने गेट 2026 के जरिए असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और केमिकल डिसिप्लिन के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।

विज्ञापन
MRPL Recruitment 2026: Assistant Engineer Posts, GATE 2026 Score Mandatory
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

MRPL Assistant Engineer Recruitment 2026: मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) ने GATE 2026 के अंकों के आधार पर असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को मैनेजमेंट कैडर के ‘E2’ ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

MRPL भर्ती में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और केमिकल विषयों के लिए असिस्टेंट इंजीनियर के पद हैं। स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत मैकेनिकल में 8 और इलेक्ट्रिकल में 3 पद हैं। मैकेनिकल पद के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इलेक्ट्रिकल पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री जरूरी है।
विज्ञापन


वहीं, केमिकल विषय में 15 पद हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास केमिकल इंजीनियरिंग, केमिकल टेक्नोलॉजी, पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग या पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास संबंधित GATE 2026 पेपर का स्कोर भी होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें रिक्तियों की विवरण

क्र. सं. डिसिप्लिन कुल पद अनारक्षित ईडब्ल्यूएस ओबीसी (एनसीएल) एससी एसटी PwBD
भाग-ए विशेष भर्ती अभियान              
1 मैकेनिकल 8 - - 4 3 1 1 (HH)
2 इलेक्ट्रिकल 3 - - 1 1 1 1 (HH)
भाग-बी केमिकल डिसिप्लिन              
1 केमिकल 15 8 1 3 1 2 1 (SLD), 1 (HH)

MRPL Assistant Engineer 2026: वेतन और सर्विस बॉन्ड

ग्रेड शुरुआती बेसिक पे वेतनमान
E2 50,000 50,000 - 1,60,000

चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग-सह-प्रोबेशन पर रखा जाएगा। बेसिक पे के अलावा DA, HRA/टाउनशिप में रहने की सुविधा, कैफेटेरिया लाभ, परफॉर्मेंस से जुड़ा वेतन और अन्य भत्ते कंपनी के नियमों के अनुसार मिलेंगे।

सर्विस बॉन्ड

चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग की तारीख से कम से कम 3 साल MRPL में सेवा करनी होगी। इसमें ट्रेनिंग और प्रोबेशन की अवधि भी शामिल होगी।

श्रेणी सर्विस बॉन्ड राशि
सामान्य 3,00,000
EWS 50,000
ओबीसी, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी (एनसीएल) 50,000

MRPL Assistant Engineer 2026: चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को GATE 2026 के वैध अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के लिए बुलाया जाएगा।
  • GD और PI के लिए शॉर्टलिस्टिंग GATE 2026 में 100 में से मिले अंकों के आधार पर होगी।
  • किसी पुराने या अन्य वर्ष के GATE स्कोर को मान्य नहीं किया जाएगा।
  • GD और PI के लिए 1:5 के अनुपात में उम्मीदवार बुलाए जाएंगे यानी एक पद के लिए पांच उम्मीदवार।
  • अगर दो या अधिक उम्मीदवारों के GATE अंक समान होंगे, तो शैक्षणिक योग्यता में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • चयन के बाद उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट MRPL के नियमों के अनुसार तैयार की जाएगी।
  • MRPL जरूरत के अनुसार चयन प्रक्रिया में टेस्ट जोड़ या हटा सकता है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

जनरल, OBC (NCL) और EWS उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 118 शुल्क देना होगा। इसमें 100 आवेदन शुल्क और 18 GST शामिल है। यह आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। बैंक या अन्य अतिरिक्त चार्ज उम्मीदवार को खुद देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed