Jobs: इस राज्य में लेक्चरर पदों पर निकली भर्ती, यहां पढ़ें क्या होनी चाहिए योग्यता
MPSC Bharti: एमपीएससी की तरफ से राज्य में लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
MPSC Sr Lecturers Recruitment: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) में सरकारी कला, विज्ञान और वाणिज्य जूनियर कॉलेजों में विभिन्न विषयों में सीनियर लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एमपीएससी में सीनियर लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया 20 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 09 नवंबर, 2023 है।
रिक्तियों का विवरण
एमपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य उच्च शिक्षा निदेशालय, उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत सीनियर लेक्चरर के लिए कुल 86 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए 19 वर्ष से 38 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, और आपके पास बी.एड. डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
एमपीएससी सीनियर लेक्चरर पद पर भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 394 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 294 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।