फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Prelims Admit Card 2022 Released at mpsconline.gov.in How to Download Rajyaseva Hall Ticket Sarkari Jobs

MPSC Prelims Admit Card: एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त को होगी, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Sat, 13 Aug 2022 03:37 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 13 Aug 2022 03:37 PM IST
सार

MPSC Rajyaseva Prelims Hall Ticket 2022: एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र नीचे उल्लेखित चरणों का पालन करके डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
MPSC Prelims Admit Card 2022 Released at mpsconline.gov.in How to Download Rajyaseva Hall Ticket Sarkari Jobs
MPSC Rajyaseva Prelims 2022 - फोटो : MPSC Logo

विस्तार

MPSC Rajyaseva Prelims Hall Ticket 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से महाराष्ट्र राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र नीचे उल्लेखित चरणों का पालन करके डाउनलोड किया जा सकता है। 

विज्ञापन

एमपीएससी स्टेट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम के हॉल टिकट महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर उपलब्ध हैं। कॉल लेटर डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी जारी किया गया है। महाराष्ट्र राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त कुल 161 पद भरे जाएंगे।  

विज्ञापन

MPSC Prelims Admit Card 2022: डाउनलोड करने का आसान तरीका

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली एमपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर अपने वैध लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से उम्मीदवार पोर्टल में साइन इन करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आपका एग्जाम हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एडमिट कार्ड के विवरण की जांच करें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्राप्त करें।

 

MPSC Recruitment: अधिकारी संवर्ग के पदों पर होगी नियुक्ति

आयोग ने 161 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत सहायक निदेशक, महाराष्ट्र वित्त और लेखा सेवा, समूह-ए, मुख्य अधिकारी, नगर पालिका / परिषद, समूह-ए, बाल विकास परियोजना अधिकारी, समूह-ए और समकक्ष पदों, सहायक आयुक्त, आबकारी आयुक्त, समूह-बी, उप अधीक्षक, राज्य उत्पाद शुल्क, समूह-बी, अनुभाग अधिकारी, समूह-बी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, समूह-बी, स्कूल और संस्थान निरीक्षक प्रमाणन में आदि विभागों में रिक्त अधिकारी संवर्ग के पदों के लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
 

विज्ञापन

MPSC Prelims के बाद होगी मुख्य परीक्षा, फिर इंटरव्यू और डीवी राउंड

जो प्रीलिम्स परीक्षा पास करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा के परिणामों के बाद, अंतिम दौर का साक्षात्कार होगा। जो सभी राउंड क्लियर करेंगे और अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाएंगे, उन्हें इस भर्ती अभियान के तहत चुना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जा सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed