फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Medical Officer Registration 2022 Last Date Soon Know How to Apply

MPSC Recruitment 2022: महाराष्ट्र पीएससी में 400 से अधिक पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज

Wed, 17 Aug 2022 02:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 17 Aug 2022 02:15 PM IST
सार

MPSC Recruitment 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग मेडिकल ऑफिसर भर्ती के माध्यम से कुल 427 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
MPSC Medical Officer Registration 2022 Last Date Soon Know How to Apply
MPSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MPSC Recruitment 2022: स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की इच्छा लेकर तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत सुनहरा अवसर सामने आया है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग/MPSC ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको भर्ती के पूरे विवरण समेत आवेदन की पूरी प्रक्रिया भी बताएंगे...

विज्ञापन

आज है आवेदन की आखिरी तारीख
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। जो भी उम्मीदवार अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें- MPSC Recruitment 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग मेडिकल ऑफिसर भर्ती के माध्यम से कुल 427 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 394 और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 294 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा 01 अक्तूबर, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने का भी प्रावधान है। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई User Registration में जाएं और पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed