फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Final Result 2022 Out for Civil Judge And Judicial Magistrate Posts Check Direct Link mpsc.gov.In

MPSC Result 2022: महाराष्ट्र पीएससी ने जारी किया सिविल जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Wed, 06 Apr 2022 04:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 06 Apr 2022 04:32 PM IST
सार

MPSC Result 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती की अंतिम परिणाम/सिफारिश सूची भी अपलोड कर दी है। उम्मीदवार इससे संबंधित पीडीएफ को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPSC Final Result 2022 Out for Civil Judge And Judicial Magistrate Posts Check Direct Link mpsc.gov.In
MPSC Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MPSC Result 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से सिविल जज (जूनियर डीएन) और न्यायिक मजिस्ट्रेट (एफसी) भर्ती परीक्षा 2020 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।आयोग ने उम्मीदवारों की ओर से प्राप्त किए गए अंकों को भी अपलोड कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था और परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


MPSC Result 2022: अंतिम परिणाम/सिफारिश सूची भी अपलोड
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती की अंतिम परिणाम/सिफारिश सूची भी अपलोड कर दी है। उम्मीदवार इससे संबंधित पीडीएफ को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम को चेक करने से संबंधित सभी जरूरी दिशा-निर्देशों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


MPSC Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mahampsc.mahaonline.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे RECENT NEWS/ANNOUNCEMENTS के सेक्शन में जाएं।
  3. अब संबंधित भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब परिणाम एक पीडीएफ के रूप में आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  5. अब ctrl + f की मदद से पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
  6. आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  



आयोग की ओर से उम्मीदवारों द्वारा लिखित और साक्षात्कार परीक्षा में पाए गए अंक को भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर यह भी उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed