फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Recruitment 2022 for the posts of Assistant Engineer know how to apply sarkari naukri

MPPSC AE Recruitment: मध्यप्रदेश पीएससी में असिस्टेंट इंजीनियर के सैकड़ों पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

Fri, 01 Apr 2022 07:08 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 07:08 PM IST
सार

MPPSC AE Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा का होना जरूरी है।

विज्ञापन
MPPSC Recruitment 2022 for the posts of Assistant Engineer know how to apply sarkari naukri
MPPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

MPPSC AE Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  mppsc.mp.gov.in पर जाकर कर सकेंगे। हम आपको इस खबर में आवेदन की सभी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन

MPPSC AE Recruitment: आवेदन की प्रक्रिया जल्द जारी होगी
इस भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 6 अप्रैल, 2022 से जारी होगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की है। चूंकि इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन आने की उम्मीद है, इसलिए किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MPPSC AE Recruitment: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 6 अप्रैल, 2022
  • आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 15 अप्रैल, 2022
विज्ञापन

MPPSC AE Recruitment: भर्ती का विवरण

कुल पद - 466

  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 427 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) - 34 पद
  • असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिक) - 5 पद

MPPSC AE Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा का होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

MPPSC AE Recruitment: कैसे कर सकेंगे आवेदन?

उम्मीदवार इस भर्ती के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे MPPSC AE Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed