MPPSC Prelims Exam 2023: एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 200 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
MPPSC PCS: एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC PCS Prelims Exam 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 22 सितंबर से शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2023 तक है। उम्मीदवार 25 सितंबर से 25 अक्तूबर तक अपने आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे।
MPPSC PCS रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य मध्य प्रदेश की राज्य सेवाओं में कुल 227 रिक्तियों को भरना है।-
राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिला अध्यक्ष : 27 पद
-
पुलिस उपाधीक्षक: 22 पद
-
सहकारी निरीक्षक: 122 पद
-
अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त: 17 पद
-
विकास खंड अधिकारी: 16 पद
-
नायब तहसीलदार: 3 पद
-
एक्साइज सब इंस्पेक्टर: 3 पद
-
डिप्टी रजिस्ट्रार: 2
-
मुख्य नगर पालिका अधिकारी: 17 पद
MPPSC PCS Prelims Exam आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों और मध्य प्रदेश के बाहर के राज्यों के आवेदकों से आवेदन शुल्क 500 रुपये लिया जाएगा। मध्य प्रदेश के भीतर आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क 250 रुपये होगा।
MPPSC PCS शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
MPPSC PCS Prelims Exam परीक्षा तिथियां
एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 17 दिसंबर को दो सत्रों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगा। परीक्षा का एडमिट कार्ड 08 दिसंबर तक जारी होंगे।
MPPSC PCS ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आवेदन पत्र भरें।
-
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
आवेदन पत्र जमा करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
MPPSC SSE Pre Recruitment इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
इंदौर, छिंदवाड़ा, नीमच, मुरैना, सियोपुर, बुरहानपुर, उज्जैन, जबलपुर, पन्ना, रतलाम, सतना, डिंडोरी, उमरिया, झाबुआ, बड़वानी, राजगढ़, सागर, अनूपपुर, कटनी, टीकमगढ़, बालाघाट, रायसेन, सिवनी, अलीराजपुर, खंडवा, दतिया, बैतूल, रीवा, सीधी, सिंगरौली, खरगौन, दमोह, भिंड, विदिशा, सीहोर, आगर मालवा, ग्वालियर, द्वास, भोपाल, सहडोल, हरदा, निवाड़ी, गुना, धार, मंडला, साजापुर, होशंगाबाद, छतरपुर, नरसिंहपुर, मंदसौर , शिवपुरी और अशोक नगर में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
MPPSC SSE आयुसीमा
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 33 वर्ष (यूनिफॉर्म्ड पोस्ट) अधिकतम आयु 40 वर्ष (अन्य पोस्ट के लिए) एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा एसएसई प्री 2023 परीक्षा नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।