फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC MO Recruitment 2022 Apply for 1456 Medical Officer Jobs in MP from Jan 20 Health Dept Sarkari Vacancy

MPPSC MO Recruitment 2023: एमपीपीएससी ने जारी की चिकित्सा अधिकारी भर्ती की अधिसूचना, इस दिन शुरू होंगे आवेदन

Wed, 04 Jan 2023 07:26 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 07:26 PM IST
सार

MPPSC MO Recruitment 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के तहत लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधीन चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

विज्ञापन
MPPSC MO Recruitment 2022 Apply for 1456 Medical Officer Jobs in MP from Jan 20 Health Dept Sarkari Vacancy
MPPSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MPPSC MO Recruitment 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के तहत लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधीन अस्पतालों में रिक्त चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर की रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 20 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे से आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2023 को दोपहर 12 बजे तक है। आवेदक 25 जनवरी से 21 फरवरी, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1456 चिकित्सा अधिकारी पदों को भरना है।

विज्ञापन

MPPSC MO Recruitment के लिए पात्रता मापदंड

आयु सीमा के तहत मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 40 वर्ष से ज्यादा न हो।

यह भी पढ़ें : MPPSC SFS 2022: मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की जानकारी

विज्ञापन

MPPSC MO Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवेदक उम्मीदवार को एमबीबीएस होना चाहिए। उम्मीदवार के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या राज्य मेडिकल काउंसिल का मान्यता प्राप्त पंजीकरण दस्तावेज भी होना चाहिए। उम्मीदवार विस्तृत पात्रता एवं योग्यता विवरण आधिकारिक अधिसूचना में पढ़ एवं देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : MPPSC SSE 2022: एमपी पीएससी राज्य सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
 

विज्ञापन

MPPSC MO Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की चिकित्सा अधिकारी भर्ती में अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आधिकारिक अधिसूचना देखें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed