{"_id":"67e38a0bef02f6886b0676be","slug":"mppsc-assistant-professor-registration-window-closing-today-apply-now-for-1930-posts-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MPPSC Job: मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर के 1900+ पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें यहां से पंजीकरण","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPPSC Job: मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर के 1900+ पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें यहां से पंजीकरण
Wed, 26 Mar 2025 10:31 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 26 Mar 2025 10:31 AM IST
सार
MPPSC Professor Recruitment: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग आज 26 मार्च, 2025 को असिस्टेंट प्रोफेसर के 1930 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC Assistant Professor Registration: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज समाप्त कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1930 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर के 1900+ पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें यहां से पंजीकरण
विज्ञापन
कुछ विषयों के लिए पीएचडी धारक उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
विज्ञापन
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1930 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर के 1900+ पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें यहां से पंजीकरण
विज्ञापन
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (Master’s Degree) कम से कम 55% अंकों के साथ होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को यूजीसी-नेट/सेट/स्लेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।कुछ विषयों के लिए पीएचडी धारक उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
आयु सीमा Age Limit
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
लिखित परीक्षा
परीक्षा ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा सकती है। इसमें विषय से संबंधित प्रश्न और जनरल नॉलेज के प्रश्न शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (General/OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग (PWD) उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद "Assistant Professor Recruitment 2024" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।