MPPSC ADPO Answer Key: मध्यप्रदेश सहायक जिला अभियोजन अधिकारी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
MPPSC ADPO answer key 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने MPPSC ADPO परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC ADPO answer key 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने एमपीएससी एडीपीओ परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) के पदों के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तर कुंजी पर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
एमपीपीएससी एडीपीओ परीक्षा 2022 का आयोजन 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया था। परीक्षा कुल 500 अंकों की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट में दिए गए लिंक पर सात दिनों के भीतर उत्तर कुंजी पर आपत्ति, यदि कोई हो, तो दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि जारी की गई एमपीपीएससी एडीपीओ उत्तर कुंजी 2022 प्रोविजनल है। उम्मीदवार इस पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इतने पदों पर हुई थी परीक्षा
एडीपीओ परीक्षा सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के 92 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस साल जुलाई और अगस्त में इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
MPPSC ADPO Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
एडीपीओ परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आप एक नए लॉग-इन पेज पर पहुंच जाएंगे।
- अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और विवरण जमा करें।
- अब उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
- उत्तर कुंजी विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।