{"_id":"63fafd5651fb9f11f609c538","slug":"mppgcl-asst-engineer-accounts-officer-and-other-recruitment-2023-apply-online-at-mppgcl-mp-gov-in-2023-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MPPGCL Recruitment 2023: एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में इन पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPPGCL Recruitment 2023: एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में इन पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
Sun, 26 Feb 2023 12:04 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:04 PM IST
सार
MPPGCL 2023: एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने जेई, एई और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
MPPGCL
विस्तार
MPPGCL Recruitment 2023: एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने जेई, एई और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार एमपीपीजीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च, 2023 तक है। एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड का यह भर्ती अभियान संगठन में 453 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पदों का विवरण
- सहायक अभियंता: 19 पद
- लेखा अधिकारी: 46 पद
- फायर ऑफिसर: 02 पद
- विधि अधिकारी: 02 पद
- शिफ्ट केमिस्ट: 15 पद
- मैनेजर: 10 पद
- जूनियर इंजीनियर: 70 पद
- जूनियर इंजीनियर/असिस्टेंट मैनेजर: 280 पद
- मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव: 04 पद
- लॉ ऑफिसर/लीगल एग्जीक्यूटिव: 04 पद
- मैनेजर: 01 पद
विज्ञापन
विज्ञापन