फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPEB started online application for mp high school teacher eligibility test apply at peb.mp.gov.in

MP HSTET Application 2023: मध्यप्रदेश हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Fri, 13 Jan 2023 11:14 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 13 Jan 2023 11:14 AM IST
सार

MP HSTET Application 2023: मध्यप्रदेश हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MPPEB started online application for mp high school teacher eligibility test apply at peb.mp.gov.in
MPPEB Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MP HSTET Application 2023: मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवारों ने एमपी के हाई स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वे एमपी  प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 

MP HSTET Exam Pattern 2023 परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 से 27 जनवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। MP HSTET 2023 परीक्षा 01 मार्च, 2023 से दो पालियों- 9.00 से 11.30 बजे और दोपहर 2.00 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

MP HSTET Age Limit आयु-सीमा और जरूरी प्रतिशत अंक

बता दें कि एमपी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए एचएसटीईटी परीक्षा देनी होती है।  परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को कम से कम 60% और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवार को 50% अंक लाने की जरूरत होती है। इसके लिए आयु सीमा 21 से 40 साल है। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।
विज्ञापन

MP HSTET Application Fee आवेदन शुल्क

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री के साथ ही बीएड की डिग्री होनी चाहिए। यदि आवेदन शुल्क की बात करें तो इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा।
 

MP HSTET 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन फॉर्म-हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023” पर क्लिक करें।
  • अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन के साथ आगे बढ़ें
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed