फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPHC Civil Judge Junior Division Prelims Results Declared, Know Steps to Download Sarkari Result

MPHC Prelims Results: सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Thu, 18 Aug 2022 07:28 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 18 Aug 2022 07:28 PM IST
सार

MPHC Prelims Results 2022: जो उम्मीदवार एमपीएचसी सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
MPHC Civil Judge Junior Division Prelims Results Declared, Know Steps to Download Sarkari Result
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय भर्ती - फोटो : Social Media

विस्तार

MPHC Prelims Results 2022: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) ने सिविल जज जूनियर डिवीजन (जूनियर स्तर / एंट्री लेवल) प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार एमपीएचसी सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

एमपीएससी ने मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 1,841 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) ने सिविल जज जूनियर डिवीजन भर्ती मुख्य परीक्षा 27 और 28 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाने वाली है। 

विज्ञापन

MPHC Recruitment सिविल जज के 123 पदों पर हैं रिक्तियां

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) की अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार की उम्मीदवारी अंतरिम है और भर्ती के लिए निर्धारित शर्तों और योग्यता के अधीन है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति उम्मीदवार के पक्ष में नियुक्ति का कोई अधिकार नहीं बनाती है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) का भर्ती अभियान सिविल जज जूनियर डिवीजन में रिक्त कुल 123 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।  
 

MPHC Results परीक्षा में शामिल हुए थे 18,000 उम्मीदवार

एमपीएचसी द्वारा सिविल जज जूनियर डिवीजन के भर्ती अभियान के लिए अधिसूचना 21 दिसंबर, 2021 को प्रकाशित की गई थी और आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर, 2021 को शुरू हुई थी और 27 जनवरी, 2022 तक जारी रही थी। पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 06 मई, 2022 को आयोजित की गई थी। इस साल एमपीएचसी भर्ती परीक्षा में करीब 18,000 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। 
 

विज्ञापन

MPHC Recruitment Result 2021: डाउनलोड करने के आसान चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय, जबलपुर की आधिकारिक वेबसाइट @mphc.gov.in पर जाएं। 
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, Recruitment/Result टैब के लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लिंक पर क्लिक करने पर आपको एक नए वेब पेज पर भेज दिया जाएगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां सिविल जज जूनियर डिवीजन (एंट्री लेवल) मुख्य लिखित परीक्षा-2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध होगा। इस परिणाम पीडीफ को डाउनलोड करें। 
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब इस पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर और नाम चेक करें। 
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए सिविल जज जूनियर डिवीजन (एंट्री लेवल) के रिजल्ट का प्रिंट आउट लेकर सहेज सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed