{"_id":"6a875c3a5e26136e740e7bfc","slug":"data-aids-in-development-plans-lalit-jain-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138925-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकड़े विकास योजनाओं में सहायक होते : ललित जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकड़े विकास योजनाओं में सहायक होते : ललित जैन
विज्ञापन
20jjrp15- लघु सचिवालय के सभागार में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा बैठक में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा के निदेशक ललित जैन ने वीरवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनगणना-2027 के दूसरे चरण की जनसंख्या गणना की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में सटीक विवरण दर्ज करने, गणना कर्मियों के प्रशिक्षण और शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। निदेशक जैन ने जनगणना को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि इसके आंकड़े विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहायक होते हैं। जैन ने सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रहे।
दूसरे चरण में नागरिक सेल्फ एनुमरेशन के माध्यम से अपना विवरण दर्ज करेंगे। जिलाधिकारी वर्षा खांगवाल ने सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता जताई। निदेशक जैन ने बताया कि गणना में डिजिटल तकनीक और मोबाइल एप का व्यापक उपयोग होगा। इससे कार्य में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने ग्राम सचिव, सरपंच, पंच और पार्षदों से भी सहयोग की अपील की।