फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB Group 5 Nursing Officer Recruitment Notification out at esb.mp.gov.in; Registration will start from 30 D

MPESB Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में होने जा रही ग्रुप-5 के 1100+ पदों पर भर्ती, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Fri, 20 Dec 2024 06:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 06:08 PM IST
सार

MPESB Group 5 Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप 5 के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 1,170 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर को जारी होगा।
 

विज्ञापन
MPESB Group 5 Nursing Officer Recruitment Notification out at esb.mp.gov.in; Registration will start from 30 D
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

MPESB Nursing Officer Recruitment 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप 5 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत नर्सिंग ऑफिसर, स्टॉफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, स्पीच थेरेपिस्ट, ईईजी टेक्नीशियन सहित विभिन्न रिक्तियों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उमीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

MPESB Group 5 Registration: इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर ,2024 से शुरू होगी। उम्मीदवार 13 जनवरी, 2025 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सुधार विंडो खुलेगी। उम्मीदवार 18 जनवरी, 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,170 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

MPESB Group 5 Exam 2024: फरवरी में होगी भर्ती परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3.00 से शाम 5.00 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन

इतना है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवार, जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

मंडल की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में अपना मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

MPESB Group 5 Recruitment 2024: एमपी ग्रुप 5 भर्ती के लिए ऐसे कर पाएंगे आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाना होगा।
  • अब, होमपेज पर, लेटेस्ट अपडेट सेक्शन पर जाएं। 
  • यहां आवेदन लिंक पर क्लिक करें (एक बार सक्रिय होने पर)। 
  • अब आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed