{"_id":"678c70cdbceca48a1e0cb913","slug":"mp-pcs-result-2022-declared-deepika-patidar-topper-6-girls-in-top-10-see-list-here-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP PCS Result 2022: एमपी पीएससी परीक्षा परिणाम घोषित, दीपिका ने मारी बाजी; टॉप-10 में 6 लड़कियां, देखें लिस्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MP PCS Result 2022: एमपी पीएससी परीक्षा परिणाम घोषित, दीपिका ने मारी बाजी; टॉप-10 में 6 लड़कियां, देखें लिस्ट
Sun, 19 Jan 2025 09:01 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 19 Jan 2025 09:01 AM IST
सार
MP PCS Result 2022: मध्य प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2022 में दीपिका पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1575 में से कुल 902.75 अंक प्राप्त किए और टॉप किया। उन्हें मुख्य परीक्षा में 1400 में से 756.75 अंक और इंटरव्यू में 175 में से 146 अंक मिले।
विज्ञापन
MPPSC PCS Result 2022
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP PCS Result 2022 OUT: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल परिणाम शनिवार (18 जनवरी) शाम को घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में दीपिका पाटीदार ने टॉप किया। वहीं टॉप 10 में छह लड़कियां शामिल रहीं। इस परीक्षा के इंटरव्यू 11 नवंबर से 9 जनवरी 2025 तक आयोजित किए गए थे। जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
दीपिका का डिप्टी कलेक्टर के लिए चयन
मध्य प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2022 में दीपिका पाटीदार ने 1575 में से कुल 902.75 अंकों के साथ टॉप किया है। उन्हें मुख्य परीक्षा में 1400 में से 756.75 अंक और इंटरव्यू में 175 में से 146 अंक मिले हैं। उन्हें डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए चयनित किया गया।राज्य सेवा परीक्षा 2022 में देवास की दीपिका पाटीदार ने टॉप कर पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है। दीपिका जामगोद गांव की निवासी हैं और उनके पिता जनपद पंचायत सोनकच्छ में सचिव हैं। फिलहाल दीपिका इंदौर में रह रही हैं। उन्होंने अपनी बीएससी की पढ़ाई होलकर साइंस कॉलेज से और एमए की पढ़ाई जीएसीसी कॉलेज से पूरी की है। 2019 से लगातार प्रयास कर रहीं दीपिका ने इस बार सफलता हासिल कर प्रदेश के लिए मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
456 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
आयोग के ओएसडी डॉ.आर.पंचभाई ने बताया कि, इस परीक्षा में कुल 456 पदों के लिए भर्ती की गई थी। आयोग ने 87-13 प्रतिशत के फॉर्मूले के तहत 394 कैंडिडेट्स का चयन किया है। इसमें 52 सीटें 13 प्रतिशत फॉर्मूले के तहत थीं और 404 सीटें 87 प्रतिशत फॉर्मूले के तहत थीं, जिनमें से 10 सीटें खाली रह गई हैं। शेष 13 प्रतिशत पदों पर चयन सूची की घोषणा अभी नहीं हुई है, क्योंकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने से संबंधित मामला मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित है।MP PCS 2022 Toppers List: यहां देखें टॉपर्स लिस्ट
- दीपिका पाटीदार
- आदित्य नारायण तिवारी
- सुरभि जैन
- महिमा चौधरी
- धर्मप्रकाश मिश्रा
- शानू चौधरी
- स्वाति सिंह
- उमेश अवस्थी
- कविता देवी यादव
- रम्शा अंसारी