MPHC Civil Judge Recruitment: सिविल जज के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, कल है अंतिम तिथि; जल्दी करें अप्लाई
MPHC Civil Judge Recruitment: एमपी हाईकोर्ट जबलपुर में सिविल जज के पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, यानी 18 दिसंबर है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट कर लें।
विस्तार
Madhya Pradesh High Court Civil Judge Recruitment: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में सिविल जज के 199 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, उनके पास आवेदन करने के लिए कल, यानी 18 दिसंबर तक का समय है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mphc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
MPHC Civil Judge Recruitment शैक्षणिक योग्यता
एमपी हाईकोर्ट जबलपुर में सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी यूनिवर्सिटी से एलएलबी ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदकों की आयुसीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी निर्धारित है।
MPHC Civil Judge परीक्षा तिथियां
एमपी हाईकोर्ट जबलपुर में सिविल जज पदों पर आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 22 से 24 दिसंबर 2023 तक समय मिलेगा। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 14 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। जबकि प्री परीक्षा का रिजल्ट 26 फरवरी 2024 को जारी किया जाएगा। सिविल जज मुख्य परीक्षा 30 और 31 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। जबकि मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 10 मई 2024 को जारी किया जाएगा।
MPHC Civil Judge Vacancy रिक्तियों का विवरण
एमपी हाई कोर्ट में सिविल जज के 199 पदों पर भर्ती होनी है। रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार है -
- सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रेगुलर 61 पद
- सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बैकलॉग 138 पद
MPHC Civil Judge आवेदन शुल्क
एमपी हाईकोर्ट जबलपुर में सिविल जज के पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 977.02 रुपये, जबकि ओबीसी / एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 577.02 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन शुल्क मोड डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग मोड के माध्यम से करना होगा।
MPHC Civil Judge Recruitment 2023 वेतन
मध्यप्रदेश में सिविल जज पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल जे 1 के तहत हर महीने 77,840 रुपये से लेकर 1,36,520 रुपये वेतन मिलेगा।