फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP High Court Admit Card madhya pradesh high court released admit card for Stenographer grade 3 recruitment sarkari naukri

MP High Court Admit Card : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का प्रवेश जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका 

Sat, 12 Feb 2022 01:05 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 01:05 PM IST
सार

MP High Court Admit Card : 12 नवंबर, 2021 को जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती के माध्यम से कुल 1255 स्टेनोग्राफर और सहायक के पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
MP High Court Admit Card madhya pradesh high court released admit card for Stenographer grade 3 recruitment sarkari naukri
MP High Court Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

MP High Court Admit Card : मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रेड -2, स्टेनोग्राफर ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर ग्रेड -3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ), असिस्टेंट ग्रेड -3 और असिस्टेंट ग्रेड -3 (अंग्रेजी जानकार) भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

MP High Court Admit Card : कब होगी परीक्षा?
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के सात जिलों जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना और उज्जैन जिले में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

MP High Court Admit Card : कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड के सेक्शन में जाएं और स्टेनोग्राफर भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और रोल नंबर आदि दर्ज कर के सबमिट करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

12 नवंबर, 2021 को जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती के माध्यम से कुल 1255 स्टेनोग्राफर और सहायक के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन

MP High Court Admit Card : परीक्षा का पैटर्न

कुल प्रश्न- 100
कुल अंक- 100
परीक्षा की समय-सीमा- 2 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed