MP Cooperative Bank Bharti: मध्यप्रदेश कोऑपरेटिव बैंक में बंपर भर्तियां, यहां जानिए आवेदन से जुड़ी हर जानकारी
MP Cooperative Bank Recruitment 2022: मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (MP Cooperative Bank) में क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
विस्तार
MP Cooperative Bank Recruitment 2022: मध्यप्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (MP Cooperative Bank) में क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जो उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट apexbank.in से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो चुकी है। जो 25 दिसबर 2022 तक चलेगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से क्लर्क/कंप्यूटर ऑपरेटर, संविदा और सोसाइटी मैनेजर के कुल 2254 पदों पर भर्ती की जाएगी।
चयन और शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 दिन पहले जारी होंगे। परीक्षा होने के करीब दस दिन बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्हें हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की जानकारी भी होनी चाहिए। साथ ही एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स करना भी जरूरी है।
इन पदों पर होगी भर्ती
मध्यप्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में क्लर्क- कंप्यूटर ऑपरेटर के 896 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि सोसायटी मैनेजर के 1358 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो मध्यप्रदेश के 35 जिलों में होगी।
इन शहरों में होगी परीक्षा
- भोपाल
- इंदौर
- सतना
- जबलपुर
- उज्जैन
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apexbank.in पर जाएं।
- यहां Click here to apply विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद Click here for new registration पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें।
- अगले स्टेप में फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब का इम्प्रेशन और हैंड रिटेन डिक्लरेशन अपलोड करें।
- अब प्रिव्यू टैब पर जाकर चेक कर लें कि सारे डिटेल्स सही भरे हैं और उसके बाद Complete Registration पर क्लिक करें।
- अब Payment टैब पर जाएं और पेमेंट के लिए प्रोसीड करें।
- अब Submit बटन पर किल्क करें।
- इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और पीएच कैंडिडेट्स को 250 रुपये भरना होगा।