फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Commercial Tax Inspector Taxation Assistant Recruitment 2023 apply online at mptax.mp.gov.in

Tax Inspector Bharti: इस राज्य में कर निरीक्षक की निकली भर्ती, स्नातक पास करें आवेदन

Thu, 12 Oct 2023 04:50 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 12 Oct 2023 04:50 PM IST
सार

MP Commercial Tax Recruitment 2023: एमपी में वाणिज्यिक कर निरीक्षक और कराधान सहायक के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MP Commercial Tax Inspector Taxation Assistant Recruitment 2023 apply online at mptax.mp.gov.in
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MP Commercial Tax Recruitment 2023: मध्य प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग में वाणिज्यिक कर निरीक्षक ( Commercial Tax Inspector) और कराधान सहायक (Taxation Assistant) के पदों पर भर्ती चल रही है। एमपी के युवाओं के पास मौका है कि वे इस भर्ती में शामिल हो सकें। दोनों ही पदों के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट mptax.mp.gov.in पर जाकर करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 रात 11:59 बजे तक है।

विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

मध्यप्रदेश में कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्सेशन असिस्टेंट के 216 पदों पर भर्ती चल रही है। पदों के अनुसार भर्ती विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर    95 पद

  • टैक्सेशन असिस्टेंट    121 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

  • कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयुक्त, वाणिज्यिक कर कार्यालय और उसके अधीनस्थ कार्यालयों में पिछले पांच (05) वर्षों से लिपिकीय सेवा में लगातार काम कर रहा हो।

  • टैक्सेशन असिस्टेंट - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयुक्त, वाणिज्यिक कर कार्यालय और उसके अधीनस्थ कार्यालयों में पिछले पांच (05) वर्षों से लिपिकीय सेवा में लगातार काम कर रहा हो।

विज्ञापन

आयुसीमा

  • अनारक्षित वर्ग 53 वर्ष

  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)  के उम्मीदवारों को 1020 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) और विकलांग व्यक्ति को 510 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में गलतियों के सुधार के लिए ऑनलाइन शुल्क 50 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed