{"_id":"61766548973e7528542408f6","slug":"mlhp-recruitment-2021-national-health-mission-andhra-pradesh-releases-recruitment-on-thousands-of-posts-know-how-to-apply-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"MLHP AP Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन इस राज्य में हजारों पदों पर कर रहा भर्तियां, जानिए क्या है आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MLHP AP Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन इस राज्य में हजारों पदों पर कर रहा भर्तियां, जानिए क्या है आवेदन प्रक्रिया
Wed, 27 Oct 2021 03:14 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 27 Oct 2021 03:14 PM IST
सार
MLHP AP Recruitment 2021: योग्य और इच्छुक उम्मीदवार hmfw.ap.gov.in या cfw.ap.nic.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों को भर्ती की प्रक्रिया, जरूरी योग्यता और अन्य सभी जानकारीयों के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन
MLHP AP Recruitment 2021
- फोटो : Social media
विस्तार
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मिशन कमिश्नरेट ने (सीएफडब्ल्यू), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) आंध्रप्रदेश ने भर्ती आयोजन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में 3,393 मिड-लेवल स्वास्थ्य कर्मियों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार hmfw.ap.gov.in या cfw.ap.nic.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों को भर्ती की प्रक्रिया, जरूरी योग्यता और अन्य सभी जानकारियों के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन
MLHP Recruitment: महत्वपूर्ण तिथियां
1. भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो खुलने की तारीख - 23 अक्तूबर 2021
2. भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो बंद होने की तारीख - 6 नवंबर 2021
3. अंतरिम मेरिट सूची जारी होने की तारीख- 10 नवंबर 2021
4. अंतरिम मेरिट सूची पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख - 12 नवंबर 2021
5. अंतिम मेरिट सूची जारी होने की तारीख- 15 नवंबर 2021
6. अंतरिम चयन सूची के जारी होने की तारीख - 19 नवंबर 2021
7. अंतरिम चयन सूची पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख- 21 नवंबर 2021
8. काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 27 नवंबर 2021
9. काउंसलिंग खत्म होने की तारीख- 30 नवंबर 2021
भर्ती से जुड़ी जानकारी
श्रीकाकुलम, विजियानगरम और विशाखापत्तनम- 633 पद
पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी और कृष्णा- 1003 पद
गुंटूर, प्रकाशम और नेल्लोर- 786 पद
चित्तुर, कडपा, अनंथपुर और करनूल- 971 पद
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवारों के पास अनिवार्य रूप से किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और आंध्र प्रदेश नर्सिंग काउंसिल पंजीकृत संस्थान से बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। बीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
पद और चयन प्रक्रिया
1. मेरिट सूची स्क्रीनिंग के आधार पर तैयार की जाएगी।
2. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hmfw.ap.gov.in पर जाएं।
3. होम पेज पर जाकर Applications are Invited from the Eligible Candidates for Filling up Mid-Level Health Providers in Sub Centers-Health and Wellness Centers के लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
4. इसके बाद पेज पर MLHP ONLINE APPLICATION FORM (PLEASE CLICK HERE) के लिंक पर क्लिक करें।
5. अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर इंटर करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अन्य जरूरी जानकारियां भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर के सबमिट बटन पर क्लिक करें।