फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   minister Jitendra Singh said employment has increased in the last nine years of the Modi government

Rozgar Mela: पिछले नौ वर्षों में बढ़े रोजगार के अवसर, रोजगार मेले में बोले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Mon, 28 Aug 2023 04:00 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 28 Aug 2023 04:00 PM IST
सार

Rozgar Mela: केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार के पिछले नौ वर्षों में रोजगार में वृद्धि हुई है। इस दौरान देश के युवाओं को नौ लाख नौकरियां दी गईं।

विज्ञापन
minister Jitendra Singh said employment has increased in the last nine years of the Modi government
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : @ani

विस्तार

Union Minister Jitendra Singh Rozgar Mela: केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार के पिछले नौ वर्षों में रोजगार में वृद्धि हुई है। इस दौरान देश के युवाओं को नौ लाख नौकरियां दी गईं। यहां रोजगार मेले को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''न केवल नौकरियां पैदा हुई हैं, बल्कि आपने (प्रधानमंत्री) युवाओं के बीच जागरूकता भी पैदा की है।' उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) और भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासन के बीच रोजगार सृजन का जिक्र करते हुए कहा, "कभी-कभी सवाल उठाए जाते हैं कि तब और अब के बीच क्या अंतर है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed