फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MHSRB Telangana Recruitment Open For 1326 Civil Assistant Surgeon Other Posts Sarkari Naukri Jobs

Sarkari Bharti: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निकलीं 1300 से ज्यादा नौकरियां, सैलरी 60 हजार से दो लाख तक

Thu, 16 Jun 2022 07:29 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 07:29 PM IST
सार

Sarkari Naukri MHSRB Recruitment : स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। सरकार के स्वास्थ्य सेवा बोर्ड ने 1300 से ज्यादा रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली है।

विज्ञापन
MHSRB Telangana Recruitment Open For 1326 Civil Assistant Surgeon Other Posts Sarkari Naukri Jobs
नर्सिंग और स्वास्थ्य क्षेत्र की नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MHSRB Recruitment 2022: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। सरकार के स्वास्थ्य सेवा बोर्ड ने 1300 से ज्यादा रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की ओर से सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW), ट्यूटर्स (DME), सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल / जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (TVVP), और सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) और अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती शुरू की गई है। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमएचएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपरोक्त रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

MHSRB Recruitment 2022: रिक्तियों का विवरण

  • सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW) : 751 पद
  • ट्यूटर (DME) : 357 पद
  • सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल (TVVP) : 211 पद
  • सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) : 07 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

MHSRB Recruitment 2022: चयन मानदंड

आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के लिए अधिकतम 80 अंक दिए जाएंगे और अनुबंध/ आउटसोर्स के आधार पर राज्य सरकार के अस्पतालों, संस्थानों और कार्यक्रमों में सेवा के लिए अधिकतम 20 अंक दिए जाएंगे। इस भर्ती के तहत 18 से 44 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
 

विज्ञापन

MHSRB Recruitment 2022: तिथियां और आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। किसी श्रेणी के तहत शुल्क में कोई छूट नहीं है। आवेदक को परीक्षा / प्रसंस्करण शुल्क के लिए 120 रुपये का भुगतान करना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2022 से शुरू होगी और 14 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी।
 

MHSRB Recruitment 2022: संभावित वेतनमान स्तर

  • सिविल असिस्टेंट सर्जन - 58,850 रुपये से 1,37,050 रुपये तक

 

  • ट्यूटर - 57,700 रुपये से - 1,82,400 रुपये तक (यूजीसी स्केल-2016)

 

  • सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल / जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर - 58,850 रुपये से 1,37,050 रुपये तक

 

  • सिविल असिस्टेंट सर्जन - 58,850 रुपये से 1,37,050 रुपये तक

 

MHSRB Recruitment 2022: भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • चरण 1: आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mhsrb.telangana.gov.in पर जाना होगा।
  • चरण 2: फिर, होम पेज पर, आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • चरण 4: आवेदन पत्र जमा करें।
  • चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • चरण 6: भविष्य के उपयोग के लिए दस्तावेज का एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed