फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MHADA Admit Card 2021 Released MHADA Mumbai Recruitment Exam Hall Tickets for Sarkari Naukri

MHADA Admit Card: म्हाडा भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Sun, 23 Jan 2022 06:52 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 06:52 PM IST
सार

MHADA Admit Card 2021: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश-पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
MHADA Admit Card 2021 Released MHADA Mumbai Recruitment Exam Hall Tickets for Sarkari Naukri
महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) - फोटो : MHADA

विस्तार

MHADA Mumbai Recruitment Exam Hall Tickets: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश-पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट mhada.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : UPTET Exam 2021: यूपी टीईटी परीक्षा नोएडा में हुआ हंगामा तो जौनपुर-आजमगढ़ में पकड़े गए बोगस उम्मीदवार

विज्ञापन

म्हाडा भर्ती में इन पदों पर मिलेगी नियुक्ति

इस भर्ती के माध्यम से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (आर्किटेक्चर), डिप्टी इंजीनियर (आर्किटेक्चर), प्रशासनिक अधिकारी, सहायक इंजीनियर (आर्किटेक्चर), सहायक कानूनी सलाहकार, जूनियर इंजीनियर (आर्किटेक्चर), सहायक जूनियर आर्किटेक्चर, सहायक आर्किटेक्चर इंजीनियर, सहायक, सीनियर क्लर्क, जूनियर क्लर्क, आशुलिपि लेखक और सर्वेक्षक के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

म्हाडा भर्ती परीक्षा 31 जनवरी से होगी शुरू

म्हाडा के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी, 2022 से लेकर नौ फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश- पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result Live 2022: एमपीएससी और डीआरडीओ ने निकालीं बंपर नौकरियां, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

 

कैसे डाउनलोड करें म्हाडा भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mhada.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे म्हाडा परीक्षा के प्रवेश-पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे। 
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश-पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed