फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Medical tourism is in trend, Know how to make career in this field; All the details here

Medical Tourism: मेडिकल टूरिज्म का बढ़ रहा चलन, कैसे बना सकते हैं इस क्षेत्र में करियर? यहां जानें सारा विवरण

Sat, 07 Sep 2024 02:21 PM IST
आकाश कुमार देवाशीष उपाध्याय, करिअर सलाहकार
देवाशीष उपाध्याय, करिअर सलाहकार Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 02:21 PM IST
सार

Career in Medical Tourism: मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में नौकरी की संभावनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। यदि आप भी इस क्षेत्र में अपना करिअर बनाना चाहते हैं, तो नीचे इससे जुड़ी जानकारी आपके काम की हो सकती है।
 

विज्ञापन
Medical tourism is in trend, Know how to make career in this field; All the details here
Medical Tourism, क्या है मेडिकल टूरिज्म? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Medical Tourism: पर्यटन उद्योग आज न केवल यात्रा तक सीमित है, बल्कि यह लोगों को एक अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने में भी मदद कर रहा है। यही कारण है कि अब अधिकतर युवाओं का रुझान मेडिकल टूरिज्म की ओर बढ़ रहा है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर्यटकों को कुशल चिकित्सकीय पेशेवरों के जरिये बेहतर बायोमेडिकल और नर्सिंग सुविधाएं दी जाती हैं।

विज्ञापन


इस क्षेत्र में नौकरी की संभावनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। इसलिए यदि आप भी इस क्षेत्र में अपना करिअर बनाना चाहते हैं, तो आपके पास विभिन्न स्थानों और अस्पतालों का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, ताकि आप पर्यटकों के लिए एक सर्वश्रेष्ठ अस्पताल का चयन करने एवं वीजा संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में उनकी मदद कर सकें।

विज्ञापन

मेडिकल टूरिज्म कोर्स का परिचय

मेडिकल टूरिज्म कोर्स चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित है, जिसमें आपको बताया जाएगा कि चिकित्सा टूरिज्म से कैसे संबंधित है। आपको अंतरराष्ट्रीय रोगियों की देखभाल के विभिन्न तरीकों, यात्रा और पर्यटन उद्योग, लॉजिस्टिक्स और आतिथ्य उद्योग आदि विषयों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही चिकित्सक पर्यटकों के साथ बेहतर संचार करने का कौशल भी सिखाया जाएगा।

ऐसे करें शुरुआत

यदि आप इस क्षेत्र में करिअर बनाना चाहते हैं, तो आप 12वीं के बाद मेडिकल टूरिज्म में स्नातक कर सकते हैं। आप मेडिकल टूरिज्म में सर्टिफिकेट और हेल्थ केयर मैनेजमेंट और हॉस्पिटल ऑपरेशन मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी कर सकते हैं। इसके अलावा मेडिकल टूरिज्म में स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा और एमबीए कोर्स मुख्य रूप से ऐसे पेशेवरों के लिए ही डिजाइन किए गए हैं, जो अधिक विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इससे संबंधित ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन ट्रेंड की है मांग

आजकल मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों के लिए आयुर्वेद और योग एक आकर्षण का क्षेत्र बना हुआ है। भारत में ऐसे कई होटल, रिसॉर्ट और आयुर्वेद केंद्र हैं, जो लोगों को यह सुविधा दे रहे हैं और कई विदेशी पर्यटक विशेष रूप से आयुर्वेद उपचार के लिए भी भारत का रुख करते हैं। 

पर्यटन मंत्रालय के 'अतुल्य भारत अभियान' के तहत योग, आयुर्वेद और स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसलिए इस क्षेत्र में युवाओं के लिए अवसरों की कमी नहीं है। आप स्पा और वेलनेस इंडस्ट्री, क्लीनिक और हेल्थ स्पा, एविएशन इंडस्ट्री आदि  क्षेत्र में अपना बेहतरीन करिअर बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed