फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Mazagon Dock Recruitment 2022 Apply Online Today for 1000+ MDSL Bharti at mazagondock.in

MDSL Jobs: एमडीएल में एक हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 13 हजार से 83 हजार तक की सैलरी

Mon, 12 Sep 2022 05:26 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 05:26 PM IST
सार

Mazagon Dock Recruitment 2022:  इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1041 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन पंजीकरण लिंक सोमवार, 12 सितंबर, 2022 को सक्रिय हो गया। 

विज्ञापन
Mazagon Dock Recruitment 2022 Apply Online Today for 1000+ MDSL Bharti at mazagondock.in
Mazagon Dock Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Mazagon Dock Recruitment 2022: एमडीएल यानी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, की ओर से गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1041 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती आवेदन के लिए पंजीकरण लिंक सोमवार, 12 सितंबर, 2022 को सक्रिय कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, वेतन, आयु सीमा और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


माझगांव डॉक की भर्ती में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2022 तक है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि एमडीएल ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना का अनुसरण कर सकते हैं। उम्मीदवार माझगांव डॉक भर्ती 2022 के लिए आवेदन से पहले महत्वपूर्ण जानकारियां यहां प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Mazagon Dock Recruitment 2022: वेतन संरचना यहां देखें

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्पेशल ग्रेड (आईडीए-IX) - 22,000 रुपये से - 83,180  रुपये तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्पेशल ग्रेड (आईडीए-VIII) – 21,000 रुपये से - 79,380  रुपये तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्किल्ड ग्रेड- II (आईडीए-VI) - 18,000 रुपये से - 68,120  रुपये तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्किल्ड जीआर- I (आईडीए-VI) - 17,000- रुपये से - 64,360 रुपये तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सेमी-स्किल्ड जीआर- III (आईडीए-आईवीए) - 16,000 रुपये से - 60,520 रुपये तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सेमी-स्किल्ड ग्रेड- I (आईडीए-II)- 13,200 रुपये से - 49,910 रुपये तक

Mazagon Dock Recruitment 2022: आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आयु सीमा : एमडीएल की भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और एक्सपीरियंस वेरीफिकेशन के दौर से गुजरना होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन शुल्क : सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी और भूत पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को इस तरह के प्रसंस्करण शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

 

विज्ञापन

Mazagon Dock Recruitment 2022: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? 

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमडीएल की वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर करिअर सेक्शन में जाएं और माझगांव डॉक भर्ती की तलाश करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद नॉन एग्जीक्यूटिव टैब पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फिर उम्मीदवारों को प्रासंगिक विवरण ध्यानपूर्वक भरकर खुद को पंजीकृत करना चाहिए।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फिर ई-मेल द्वारा भेजे गए सत्यापन लिंक पर क्लिक करें और उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र में सभी विवरण भरें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें।

 

Mazagon Dock Recruitment परीक्षा नवंबर में होगी

एमडीएल की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची 15 अक्तूबर, 2022 को जारी होगी। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 05 नवंबर, 2022 को घोषित की जा सकती है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि रिक्तियों की संख्या सांकेतिक है और संगठनात्मक आवश्यकता के आधार पर बढ़ या घट सकती है। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि अपडेट छूटने न पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed