फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Maharashtra Rajyaseva Mains Exam Application Process Begins, Apply Before This Date

MPSC SSE Mains 2021-22: महाराष्ट्र राज्यसेवा मुख्य परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस तारीख से पहले करें आवेदन

Fri, 08 Apr 2022 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 08 Apr 2022 07:39 PM IST
सार

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एमपीएससी राज्यसेवा मेन्स परीक्षा 2022 7, 8 और 9 मई 2022 को आयोजित होने वाली है। आयोग परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड अपलोड करेगा।

विज्ञापन
Maharashtra Rajyaseva Mains Exam Application Process Begins, Apply Before This Date
MPSC SSE Mains 2021-22 - फोटो : Social Media

विस्तार

MPSC SSE Mains 2021-22: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने अपने रिक्त पदों की भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे और जिन्होंने परीक्षा क्वालीफाई की हैं वे उम्मीदवार एमपीएससी अधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर 21 अप्रैल, 2022 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन से पहले करना होगा शुल्क भुगतान

हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2022 है जबकि ऑफलाइन मोड के लिए अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2022 को  11:59 बजे तक है। बता दें कि एमपीएससी इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सेवा में मुख्य परीक्षा के जरिये सहायक राज्य कर आयुक्त, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, उप अधीक्षक सहित 290 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। 

विज्ञापन

MPSC SSE Mains 2021-22: जानें, कब होगी मुख्य परीक्षा?

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा सात, आठ और नौ मई, 2022 को आयोजित होने वाली है। आयोग परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले तक आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर देगा। उम्मीदवार परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
 

MPSC SSE prelims 2021-22: इस तारीख को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

एमपीएससी इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 290 रिक्त पदों पर भर्ती की करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित, प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि एमपीएससी राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी और उसी का परिणाम एक अप्रैल, 2022 को घोषित किया गया था।
 

विज्ञापन

MPSC SSE Mains 2021-22: मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले एमपीएससी अधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी से उम्मीदवार स्वयं को पंजीकृत करें।
  • सभी विवरण दर्ज करने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed