फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Maharashtra Forest Department Recruitment 2023 for Forest Guard Vacancies apply at mahaforest.gov.in

Forest Department Recruitment 2023: वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, वन रक्षक के पदों पर ऐसे करें आवेदन

Sun, 11 Jun 2023 02:03 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 11 Jun 2023 02:03 PM IST
सार

Forest Guard Recruitment 2023: महाराष्ट्र फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में वनरक्षक सहित कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन
Maharashtra Forest Department Recruitment 2023 for Forest Guard Vacancies apply at mahaforest.gov.in
फारेस्ट गार्ड

विस्तार

Forest Guard Recruitment 2023: महाराष्ट्र फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में वनरक्षक सहित कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। महाराष्ट्र वन विभाग ने लेखपाल/लेखाकार (ग्रुप सी), सर्वेयर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahaforest.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। महाराष्ट्र वन विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 तक है।

विज्ञापन

आयु-सीमा

महाराष्ट्र वनरक्षक भारती 2023 के लिए आवेदक की आयु 01 जनवरी 2023 तक 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही ऊपरी आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों और विनियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए लागू होगी। यह आयु सीमा वन रक्षक पदों के लिए है। जबकि अन्य पदों के लिए आयु-सीमा सामान्य श्रेणी के लिए 18 से 40 वर्ष और बैकवर्ड श्रेणी के लिए 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क 

महाराष्ट्र वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर रहे अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये, बैकवर्ड क्लास, एडीडी, ऑर्फंस के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है।


 

विज्ञापन

पदों का  विवरण

पद का नाम पदों की संख्या
फॉरेस्ट गार्ड   2138
सर्वेयर   86
अकाउंटेंट   129
स्टेनोग्राफर (HG)   13
स्टेनोग्राफर (LG)   23
जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट (ग्रुप सी) 15
जूनियर इंजीनियर (सिविल)     08
सीनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट (ग्रुप सी)   05

 

शैक्षणिक योग्यता

वन रक्षक के लिए उम्मीदवार को कम से कम एक विषय या तो विज्ञान या गणित या भूगोल या अर्थशास्त्र के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (12वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी यदि उन्होंने माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा (10वीं)  उत्तीर्ण की हो। आवेदन करने के पात्र होंगे। इसके साथ ही हर पद के लिए शैक्षिक योग्यता अलग अलग है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahaforest.gov.in पर जाएं।

  • रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।

  • वन रक्षक, आशुलिपिक और अन्य पदों के लिए अधिसूचना डाउनलोड करें और देखें।

  • अपना व्यक्तिगत विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।

  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

चयन प्रक्रिया

महाराष्ट्र फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, चिकित्सीय परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed