फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Lucknow University faculty posts Recruitment know how to apply online at lkouniv.ac.in

Lucknow University Recruitment: लखनऊ विश्वविद्यालय में फैकल्टी पदों पर भर्तियां, ऐसे करना होगा आवेदन

Sat, 09 Sep 2023 05:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 09 Sep 2023 05:44 PM IST
सार

Lucknow University Recruitment: लखनऊ विश्वविद्यालय में फैकल्टी पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Lucknow University faculty posts Recruitment know how to apply online at lkouniv.ac.in
Professor Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Lucknow University Faculty Recruitment: लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 08 सितंबर से शउरू हो चुकी है। एकेडमिक के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

LU Faculty Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • सहायक प्रोफेसर : 64 पद

  • एसोसिएट प्रोफेसर : 51 पद

  • प्रोफेसर : 30 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

LU Faculty Recruitment शैक्षणिक योग्यता

  • सहायक प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय के साथ पीजी न्यूनतम 55 % अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसके अलावा यूजीसी नेट या राज्य स्तरीय सेट/स्लेट परीक्षा पास होना जरूरी है।

  • एसोसिएट प्रोफेसर- संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री के साथ एकेडमिक रिकार्ड अच्छा होना जरूरी। मास्टर डिग्री में 55% मार्क्स होना चाहिए। विश्वविद्यालय या कॉलेज में शिक्षण का आठ साल का अनुभव होना चाहिए।

  • प्रोफेसर- संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री होना चाहिए। विश्वविद्यालय या कॉलेज में शिक्षण का 10 साल का अनुभव होना चाहिए।

  • सीनियर प्रोफेसर -  विश्वविद्यालय या कॉलेज में शिक्षण का 10 साल का अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन

LU Faculty Recruitment आवेदन शुल्क

लखनऊ विश्वविद्यालय  में फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1500 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 1200 रुपये है।

LU Faculty Recruitment वेतनमान

  • सहायक प्रोफेसर के पद पर चयन होने पर एकेडमिक लेवल 10 के मुताबिक 57,700 रुपये वेतन मिलेगा।

  • एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयन होने पर एकेडमिक लेवल 13 के मुताबिक 1,31,400 रुपये वेतन मिलेगा।

  • प्रोफेसर के पद पर चयन होने पर एकेडमिक लेवल 14 के मुताबिक  1,44,200 रुपये वेतन मिलेगा।

LU Faculty Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं।

  • “करियर” सेक्शर पर क्लिक करें।

  • सहायक प्रोफेसर नौकरी नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

  • यहां सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

  • फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें। 

  • इसका एक प्रिंट आउट लेकर रखें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed