LIVE Updates Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी का सपना करें पूरा, यहां है कई मौके
{"_id":"5dd8b7e08ebc3e55071b0333","slug":"live-updates-sarkari-naukri-these-government-jobs-are-waiting-for-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE Updates Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी का सपना करें पूरा, यहां है कई मौके","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 23 Nov 2019 03:48 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sat, 23 Nov 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:39 PM, 23-Nov-2019
भारतीय थल सेना ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस बीएससी (नर्सिंग) कोर्स 2020 के लिए आवेदन निकाले हैं। इन आवेदनों में सफल होनें वाले उम्मीदवारों का दाखिला आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलजों में होगा। कोर्स की अवधि चार वर्ष होगी। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सफल उम्मीदवारों को भारतीय सेना में नियुक्त किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
05:31 PM, 23-Nov-2019
भारतीय वायु सेना ने कमीशंड ऑफिसर के पदों पर फ्लाइंग बैच और ग्राउंड ड्यूटी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस कोर्स के लिए एनसीसी जनवरी 2021 में विशेष भर्तियां करेगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
03:43 PM, 23-Nov-2019
RPSC Recruitment 2019 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। बता दें कि आयोग ने ये भर्ती लाइब्रेरियन के पदों पर निकाली हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:56 PM, 23-Nov-2019
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पीईटी(शारीरिक मानक परीक्षण) परीक्षा के लिए बुलाया है। पीईटी परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2019 को किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:53 PM, 23-Nov-2019
आरपीएससी में अनेक पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। बता दें कि पशु चिकित्सालयों में खाली पदों पर पशु चिकित्सा अधिकारी की भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां पशुपालन विभाग में कुल 900 पदों की जाएंगी।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:10 PM, 23-Nov-2019
पश्चिम बंगाल पुलिस में कई पदों पर भर्तियां के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने का अंतिम दिन 24 दिसंबर, 2019 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष पद के अनुसार अलग निर्धारित की गई है।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:27 PM, 23-Nov-2019
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति देख सकते हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:42 AM, 23-Nov-2019
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) में कई पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए सेंट्रल बैंक ने आवेदन निकाले हैं। जो उम्मीदवार बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:59 AM, 23-Nov-2019
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) में कनिष्ठ कारीगर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें। बता दें कि इन पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:27 AM, 23-Nov-2019
राजस्थान उच्च न्यायालय (HCRAJ) ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले एक बार आगे दी गई अधिसूचना में सभी निर्देशों और शर्तों को सावधानीपूर्वक पढ़ें।
इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।