फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Last day to apply for many posts in ITBP HC and Constable Animal Transport, register immediately

ITBP HC and Constable Animal Transport 2024: आईटीबीपी में कई पदों पर आवेदन का अंतिम दिन, तुरंत करें पंजीकरण

Sun, 29 Sep 2024 10:19 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 29 Sep 2024 10:19 AM IST
सार

ITBP HC and Constable Animal Transport  2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में आईटीबीपी हेड कांस्टेबल ड्रेसर पशु चिकित्सा और कांस्टेबल पशु परिवहन और केनेलमैन भर्ती के पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है। 

विज्ञापन
Last day to apply for many posts in ITBP HC and Constable Animal Transport, register immediately
ITBP Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

ITBP HC and Constable Animal Transport  2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में आईटीबीपी हेड कांस्टेबल ड्रेसर पशु चिकित्सा और कांस्टेबल पशु परिवहन और केनेलमैन भर्ती के पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है। उम्मीदवार जो आईबीपी में नौकरी के लिए इच्छुक हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आज ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आईटीबीपी हेड कांस्टेबल ड्रेसर पशु चिकित्सा और कांस्टेबल पशु परिवहन और केनेलमैन 2024 भर्ती पात्रता, पद की जानकारी, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतनमान और अन्य सभी जानकारी यहां पढ़ें। पात्र उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन करें।

विज्ञापन

Last day to apply for many posts in ITBP HC and Constable Animal Transport, register immediately
आखिरी मौका आज - फोटो : अमर उजाला

आवेदन शुल्क

  • यूआर, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी- 100 रुपये
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और ई-सर्विसमैन- शुल्क में छूट

अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

उम्र सीमा
हेड कांस्टेबल के पद के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं कांस्टेबल पद के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पद पदों की संख्या
हेड कांस्टेबल 9
कांस्टेबल एनिमल अटेंडेंट 115
कांस्टेबल केनलमैन 4
कारपेंटर 71
पेंटर 52
राजमिस्त्री 64
इलेक्ट्रिशियन 15
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

हेड कांस्टेबल ड्रेसर वेटनरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12वीं पास हो। साथ ही पशु चिकित्सा या पशुधन प्रबंधन विषय से संबंधित न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का नियमित पैरा वेटनरी कोर्स या डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए। कांस्टेबल पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

आवेदकों को इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट देना होगा। पहले इसके लिए लिखित परीक्षा होगी। हालांकि इसकी तिथि अब तक तय नहीं हो सकी है। वहीं सैलरी में हेड कांस्टेबल ड्रेसर वेटरनरी पद पर 24 हजार से 81 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं एनिमल ट्रांसपोर्ट पद की सैलरी 21 हजार से लेकर 69 हजार रुपये महीने तक है। वहीं कांस्टेबल केनलमैन की सैलरी महीने के 21 हजार से लेकर 69 हजार रुपये है।

ऐसे करें आवेदन

आईटीबीपी पशु चिकित्सा स्टाफ रिक्ति 2024 के लिए आवेदन जमा करने के लिएनीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  1. आधिकारिक पोर्टल itbplice.nic.in खोलें।
  2. यदि आपने पहली बार पंजीकरण कराया है, तो ऐसा करने के लिए पंजीकरण आइकन का चयन करें।
  3. पंजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाएं और आवेदक के विवरण के साथ साइन इन करें।
  4. आईटीबीपी ड्रेसर पशु चिकित्सा आवेदन को अच्छी तरह से भरें और सभी आवश्यक फाइलें संलग्न करें।
  5. आवेदन के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया करें।
  6. आईटीबीपी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed