फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Last chance to apply for post of Apprentice in Punjab and Sindh Bank, register immediately

Punjab and Sindh Bank: पंजाब एंड सिंध बैंक में अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन का आखिरी मौका, तुरंत करें पंजीकरण

Thu, 31 Oct 2024 11:55 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 31 Oct 2024 11:55 AM IST
सार

Punjab and Sindh Bank Recruitment: पंजाब एंड सिंध बैंक में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के पास अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन है। 100 पदों पर दिल्ली और पंजाब में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आज पंजीकरण विंडो बंद होने से पहले आवेदन करें।

विज्ञापन
Last chance to apply for post of Apprentice in Punjab and Sindh Bank, register immediately
आखिरी दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Punjab and Sindh Bank Apprentice 2024: पंजाब और सिंध बैंक ने दिल्ली और पंजाब में 100 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार जो कि अपने लिए नौकरी तलाश रहे हैं, ये उनके लिए सुनहरा मौका है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in. पर जाकर इन पदों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती 2024 का उद्देश्य कुल 100 अपरेंटिस रिक्तियों को भरना है, जो विशेष रूप से दिल्ली और पंजाब में उपलब्ध हैं। दिल्ली के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि पंजाब में 70 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

पंजाब और सिंध बैंक में अप्रेंटिस पदों के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये देना होगा। न्यूनतम पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को उनके 10+2 अंकों के अनुसार संबंधित श्रेणी, राज्य और जिले में अवरोही क्रम में रखा जाएगा। राज्य, जिला और श्रेणी के अनुसार एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंतिम चयन पद के लिए पात्रता के सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन में साझा की गई जानकारी और HSC/10+2 अंकों के अनुसार योग्यता के अधीन होगा।
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

  • शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता।
  • आयु सीमा: 1 अक्तूबर 2024 को 20 वर्ष से 28 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • कौशल: प्रशिक्षु को राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) में कुशल होना चाहिए।

अन्य विवरण
बैंक में अपरेंटिसशिप के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपरेंटिसशिप पोर्टल - apprenticeshipindia.gov.in. और nats.education.gov.in पर पंजीकरण करना आवश्यक है। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार पंजाब और सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, अपरेंटिस पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें।
  • आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें।
  • शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed