फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   KVS Recruitment for various post of teacher today last day to apply on kvsangathan.gov.in

KVS Recruitment 2022: आज केंद्रीय विद्यालयों में भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 12वीं पास भी कर दें अप्लाई

Mon, 26 Dec 2022 08:54 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 26 Dec 2022 08:54 AM IST
सार

KVS Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13404 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके आवेदन की आज यानी 26 दिसंबर आखिरी तारीख है।


 

विज्ञापन
KVS Recruitment for various post of teacher today last day to apply on kvsangathan.gov.in
KVS Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

KVS Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13404 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिसके लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज यानी 26 दिसंबर को समाप्त हो रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे जल्दी आवेदन कर लें, क्योंकि आज 26 दिसंबर ही आवेदन की आखिरी तारीख है।

विज्ञापन

बता दें कि ये भर्तियां केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalayas) में प्राइमरी टीचर (primary teacher), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) लाइब्रेरियन, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट, हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर के अलावा नॉन टीचिंग (non-teaching posts) के कई पदों पर की जाएंगी। आवेदन ऑनलाइन माध्यम में केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.gov.in पर जाकर करना होगा। केवीएस वैकेंसी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पांच दिसंबर 2022 से शुरू है। केंद्रीय विद्यालयों की इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 26 दिसंबर 2022 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन पदों पर होंगी भर्तियां

 पद पदों की संख्या
प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी)    6414 पद
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)  3176 पद
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) 1409 पद
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (एलडीसी)  702 पद
पीआरटी (संगीत)   303 पद
वाइस प्रिंसिपल   203 पद
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (यूडीसी)   322  पद
लाइब्रेरियन     355 पद
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ)   156 पद
प्रिंसिपल  239 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड- II       54 पद
असिस्टेंट कमिशनर    52 पद 
हिन्दी ट्रांसलेटर        11 पद 
वित्त अधिकारी      06 पद
असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल)       02 पद
 

 

KVS Recruitment 2022 यह होगी आयु सीमा

टीजीटी/ लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 और पीआरटी के लिए अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। जबकि पीजीटी पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट दी जाएगी।  
 

विज्ञापन

KVS Recruitment 2022 तीन चरणों में चयन प्रक्रिया

केवीएस प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और नॉन टीचिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए तीन चरणों का आयोजन किया जाएगा। इनमें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होगा। चयन के तीन चरणों में उत्तीर्ण रहे उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को चयन के इस चरण में भी सफल होना होगा, तभी वह इन पदों पर नियुक्ति होने के योग्य माने जाएंगे।  

 KVS Recruitment 2022 आवेदन फीस

उम्ममीदवारों को केंद्रीय विद्यालयों में इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।  

 

KVS Recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट - kvsangathan.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद KVS टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग 2022 वेकेंसी लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके तहत फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और संबंधित दस्तावेज अपलोड करना होगा। 
  •  अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • शुल्क भुगतान के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed