फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   KVS Exam Date 2023 Released Check PRT, TGT, PGT and Other Non Teaching Jobs Exam Date Admit Card Updates

KVS Exam Date 2023 Out: केंद्रीय विद्यालय भर्ती परीक्षा तिथियों का एलान, टीचिंग-नॉन टीचिंग पदों पर नौकरियां

Fri, 20 Jan 2023 05:04 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 05:04 PM IST
सार

KVS Exam Date 2023 Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की तिथियों (Exam Dates) का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
KVS Exam Date 2023 Released Check PRT, TGT, PGT and Other Non Teaching Jobs Exam Date Admit Card Updates
Kendriya Vidyalaya Samiti (KVS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

KVS Exam Date 2023 Released: केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों (Teaching-Non Teaching Jobs) पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की तिथियों (Exam Dates) का एलान कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13 हजार 404 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी से मार्च, 2023 के मध्य आयोजित करने का फैसला किया गया है।  

विज्ञापन

KVS Exam Date: 13404 पदों पर भर्ती

केंद्रीय विद्यालय समिति ने पांच दिसंबर 2022 से दो जनवरी, 2023 तक टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13 हजार 404 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। कुल अधिसूचित रिक्तियों में से 6414 रिक्तियां प्राइमरी टीचर्स (पीआरटी) और 702 रिक्तियां जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (जेएसए) पद के लिए उपलब्ध हैं। इनमें सहायक आयुक्त, प्राचार्य, उप-प्राचार्य, PRT (संगीत), TGT, PGT, वित्त अधिकारी, AE (सिविल) और हिंदी अनुवादक, PRT, जूनियर सचिवालय सहायक, आशुलिपिक ग्रेड 2, लाइब्रेरियन, सहायक अनुभाग अधिकारी और वरिष्ठ सचिवालय सहायक के पद के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा 07 फरवरी 2023 से शुरू होगी और 06 मार्च 2023 तक जारी रहेगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

KVS Exam Date 2023 पदानुसार भर्ती परीक्षाओं का विवरण

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सहायक आयुक्त भर्ती परीक्षा : 07 फरवरी, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    प्राचार्य भर्ती परीक्षा : 08 फरवरी, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    वाइस प्रिंसिपल पीआरटी (संगीत) भर्ती परीक्षा : 09 फरवरी, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    टीजीटी भर्ती परीक्षा : 12 से 14 फरवरी, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पीजीटी भर्ती परीक्षा : 16 से 20 फरवरी, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    वित्त अधिकारी, एई (सिविल) और हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा : 20 फरवरी, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पीआरटी भर्ती परीक्षा : 21 से 28 फरवरी, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जूनियर सचिवालय सहायक भर्ती परीक्षा : 01 से 05 मार्च, 2023 तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा : 05 मार्च, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लाइब्रेरियन, सहायक अनुभाग अधिकारी और वरिष्ठ सचिवालय सहायक भर्ती परीक्षा : 06 मार्च, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                     
विज्ञापन

KVS Exam Date 2023 एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

केंद्रीय विद्यालय संगठन में नौकरी पाने के लिए भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा प्रवेश पत्र जल्द ही संगठन की वेबसाइट (kvsangathan.nic.in) पर उपलब्ध होगा। केवीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed