NDA Exam 2022: परीक्षा का आयोजन हो चुका है पूरा, कब तक जारी होगा रिजल्ट और इस बार कितना है कटऑफ जाने की उम्मीद, जानें यहाँ
NDA/NA I 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया गया है। इस बार इसके जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। UPSC इस परीक्षा का आयोजन साल में 2 बार करती है और NDA/NA I 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया गया था। इस बार इसके जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। आयोग ने NDA/NA I 2022 के लिए अभ्यर्थियों से 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपसफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
कब तक जारी होगा रिजल्ट :
NDA/NA में की प्रवेश परीक्षा में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता है। UPSC द्वारा जारी किए गए ऑफिशियलनोटिफिकेशन के मुताबिक NDA/NA I 2022 के लिए 10 अप्रैल को आयोजित की गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जून 2022 में जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा केरिजल्ट जारी होने के बाद इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। NDA/NA I परीक्षा 2022 का आयोजन NDA के 149वें कोर्स और 111वें इंडियन नेवल एकेडेमी कोर्स के लिए किया जा रहा है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन कोर्सेस की शुरुआत 2 जनवरी 2023 से होगी। इसलिए इस भर्ती के लिए चयनप्रक्रिया किसी भी हाल में 2 जनवरी 2023 से पहले पूरी कर ली जाएगी।
कितना है कटऑफ जाने की उम्मीद :
NDA/NA I 2022 के लिए 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की गई लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से अधिकतर इजी और मॉडरेट श्रेणी के प्रश्न पूछे गए थे। दरअसल इसपरीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इसके मैथ्स सेक्शन में 45 से 55 प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के तथा जनरल एप्टीट्यूड सेक्शन में 100 से 110 प्रश्न इजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे गए थे। इसलिए इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तथा प्रश्नों के स्तर को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार इसका कटऑफ 355 से 365 मार्क्स के बीच जा सकता है।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा या CUET और NDA/NA जैसी एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे छात्र बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉटकॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।