फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   know how much time to complete the selection process for ssc cgl recruitment-safalta

SSC CGL Recruitment 2021: आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने में बचा है कुछ दिनों का समय, जानें इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया पूरा होने में लगता है कितना समय

Wed, 19 Jan 2022 04:24 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 19 Jan 2022 04:24 PM IST
सार

CGL भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू की थी।
 

विज्ञापन
know how much time to complete the selection process for ssc cgl recruitment-safalta
SSC - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया के समाप्त होने में अब महज चंद दिनों का वक्त बचा है। आयोग ने इस भर्ती के लिए 23 दिसंबर 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और यह 23 जनवरी 2022 को समाप्त होने वाली है। साथ ही आयोग ने इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को एक नोटिस जारी करके यह सलाह दी है कि वो आखिरी तारीख का इंतजार किये बिना जल्द आवेदन कर दे। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Online Coaching- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

नौकरी मिलने में लगता है कितना समय :

SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया के पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण की परीक्षाओं और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद किया जाता है। अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 1 और इसमें सफल होने के बाद CBT 2 में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद तीसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव पेपर में और इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट / डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) में हिस्सा लेना होगा। इन सभी चरण की परीक्षाओ में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भी हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन

पिछली CGL भर्तियों के लिए कहां तक पहुँची है चयन प्रक्रिया :

SSC ने CGL भर्ती 2020 के लिए पहले चरण की परीक्षा आयोजित करके इसका रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा 28 व 29 जनवरी 2022 को और तीसरे चरण की परीक्षा 6 फरवरी 2022 को आयोजित करने का ऐलान किया है। CGL भर्ती 2020 के लिए SSC ने अभ्यर्थियों से 29 दिसंबर 2020 से 31 जनवरी 2021 के बीच आवेदन मांगे थे। वहीं, CGL भर्ती 2019 के लिए नोटिफिकेशन 22 अक्टूबर 2019 को जारी किया था और इसके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:   
SSC CGL सैलरी - पढ़ें यहाँ   
SSC CGL सिलेबस: पढ़ें   
SSC CGL एलिजिबिलिटी: पढ़ें 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, रेलवे ग्रुप D जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed