ESIC MTS/UDC Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया होने जा रही है समाप्त, जानें SSC की MTS, स्टैनोग्राफर और UDC भर्ती से कितनी अलग है इसकी चयन प्रक्रिया
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने UDC स्टैनोग्राफर और MTS के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2022 तक चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), स्टैनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू हुई थी और यह 15 फरवरी 2022 को समाप्त होने जा रही है। इस भर्ती के जरिए UDC, स्टेनोग्राफर और MTS के कुल 3847 पदों पर भर्तियां होनी हैं। वहीं,अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप FREE Current Affairs - Download Now पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
ESIC MTS की चयन प्रक्रिया SSC से होगी कितनी अलग:
ESIC की इस भर्ती में MTS के पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इसके प्रीलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के 100 प्रश्न और मेंस परीक्षा में 200 अंक के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, SSC की MTS भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा और फिर डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होता है।
क्या है स्टैनोग्राफर की चयन प्रक्रिया:
ESIC के स्टेनोग्राफर भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए 2 चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। जबकि SSC की स्टेनोग्राफर भर्ती में भी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा तथा स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होता है।
UDC भर्ती के लिए कितनी अलग है चयन प्रक्रिया :
ESIC भर्ती में UDC के पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए 3 चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले चरण की प्रीलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण की मेंस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और तीसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होना। वहीं, कर्मचारी चयन आयोग UDC के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन CGL भर्ती के अंतर्गत करती है। इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को चार चरण की परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। अभ्यर्थियों को पहले 2 चरण की CBT और फिर डिस्क्रिप्टिव पेपर तथा स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होता है।
यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।